आधुनिक भारतइतिहास

आधुनिक पंजाब का इतिहास

मुगलकाल में समृद्ध और उपजाऊ पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर थी।सिक्खों के दसवें तथा अंतिम गुरु गोविंद सिंह ने 1699 ई. में व्यक्तिगत गुरुत्व के सिद्धांत को खत्म कर खालसा की स्थापना की, जिसके कारण सिक्खों को विशिष्ट वेषभूषा केश,कंघा,कृपाण, कङा,कच्छ आदि धारण करना होता था।

बारह सिक्ख मिसलें-

गुरुत्व के सिद्धांत के खत्म होने के बाद सिक्खों की पवित्र पुस्तक ग्रंथ साहिब ने धर्म गुरु का स्थान ले लिया और सामान्य सिक्खों की खालसा सभा ही लौकिक मार्गदर्शक तथा नीति निर्धारक बन गई।

गुरु गोविंद की मृत्यु के बाद गुरु की परंपरा समाप्त हो गई।उसके शिष्य बंदाबहादुर ने सिक्खों का नेतृत्व संभाला।

बंदाबहादुर जिसका बचपन का नाम लक्ष्मणदेव था, ने पंजाब के सिक्ख किसानों को एकत्र कर मुगलों से लगातार 8वर्ष(1707 से 1715ई.) तक संघर्ष किया तथा सिक्खों को दुर्जेय शक्ति बनाया।

बंदाबहादुर को उसके शिष्य सच्चा पादशाह अथवा सच्चा सम्राट कहते थे।1716 ई. में मुगल बादशाह फर्रुखसियर की मृत्यु और मुहम्मदशाह के समय पंजाब पर नादिरशाह के आक्रमण ने सिक्खों को एक बार फिर अपने को संगठित करने का अवसर प्रदान किया।

1726 में पंजाब में नियुक्त मुगल सूबेदार जकारिया खान ने सिक्खों से समझौता करने के उद्देश्य से उन्हें जागीर एवं नवाबी देने का प्रस्ताव किया।

जकारिया खान द्वारा फैजलपुर के कपूर सिंह को जमीदार नवाब के रूप में विकसित किया जो दल खालसा के रूप में अस्तित्व में आया।

सिक्खों की धार्मिक सेना के रूप में विकसित दल खालसा को कपूर की मृत्यु के बाद जस्सा सिंह अहलूवालिया ने अपना नेतृत्व प्रदान किया।

जस्सा सिंह के नेतृत्व में ही दल खालसा 12 स्वतंत्र मिसल या जत्थों में विभाजित हो गया। कनिंघम ने यहां मिसल को अरबी भाषा का शब्द बताया है, जिसका अर्थ है –“समान या एक जैसा”

प्रत्येक मिसल का अपना एक झंडा,नाम तथा निशान होता था, सभी मिसलों के नेताओं की एक समिति होती थी। जो सभी मिसलों के कार्यों का संचालन करती थी।

अफगान आक्रमण तथा मुगल सूबेदारों के अत्याचारों के कारण उस समय पंजाब में अव्यवस्था की स्थिति थी, दल खालसा ने अव्यवस्था की स्थिति को समाप्त करने के उद्देश्य से 1753 में राखी प्रथा आरंभ की।

राखी प्रथा-

राखी प्रथा के अंतर्गत प्रत्येक गांव से उपज का 1/5 भाग लेकर दल खालसा उसकी सुरक्षा का प्रबंध करता था, इस प्रणाली द्वारा ही सिक्खों का राजनीतिक शक्ति के रूप में विकास हुआ।

उत्तरवर्ती मुगल शासकों द्वारा अहलूवालिया मिसल के संस्थापक सरदार जस्सा सिंह को सुल्तान-ए-कौम की उपाधि मिली। इन्होंने स्वयं को बादशाह घोषित कर अपने नाम के सिक्के जारी किये।

पंजाब में पटियाला,नाभा तथा जींद रजवाङों की स्थापना फुलकियां मिसल द्वारा की गई।

फुलकियां मिसल के सरदार आला सिंह को अहमदशाह अब्दाली ने 1765 में तबल-ओ-आलम,एक नगाङा और एक निशान भेंट किया।

आधुनिक पंजाब के निर्माण का श्रेय सुकरचकिया मिसल को दिया जाता है, इसी मिसल में रणजीत सिंह का जन्म हुआ।सिक्खों ने 1764में पंजाब से अफगान आक्रमणकारियों के प्रभाव को खत्म कर देग,तेग और फतेह मुद्रालेख युक्त शुद्ध चाँदी के सिक्कों को प्रचलित करवाया, जो पंजाब में सिक्ख प्रभुता उद्घोषक माने जाते हैं।

1763 से 1773 के बीच सिक्खों ने अपनी सत्ता का विस्तार सहारनपुर से पश्चिम में अटक तक दक्षिण में मुल्तान से उत्तर में कांगङा और जम्मू तक विस्तार किया।सुकर चकिया मिसल के प्रमुख माहासिंह के पुत्र रणजीतसिंह थे। माहा सिंह की मिसल का अधिकार राबी तथा चेनाब के बीच के क्षेत्र पर था।

Reference :https://www.indiaolddays.com/

Related Articles

error: Content is protected !!