मध्यकालीन भारतअलाउद्दीन खिलजीइतिहासखिलजी वंशदिल्ली सल्तनत

अलाउद्दीन खिलजी के समय हुये मंगोल आक्रमण

अन्य संबंधित महत्त्वपूर्ण लेख-

  1. दिल्ली सल्तनत के राजवंश का इतिहास
  2. अलाउद्दीन खिलजी की बाजार नियंत्रण व्यवस्था
  3. वैदिक कालीन दशराज युद्ध
  4. सिंधु सभ्यता का महत्वपूर्ण बंदरगाह  लोथल

मंगोलों  ने भारत पर एक नहीं छः बार आक्रमण किया लेकिन खिलजी ने अपनी सैन्य प्रतिभा से हर बार मंगोलों को पराजित किया ।

सल्तनत काल में हुये सर्वाधिक मंगोल आक्रमण अलाउद्दीन खिलजी के समय हुये थे।

अलाउद्दीन खिलजी के समय हुये आक्रमण निम्नलिखित हैं-
  1. प्रथम मंगोल आक्रमण- 1297-98 ई.में प्रथम मंगोल आक्रमण कादर-खाँ के नेतृत्व में हुआ, जो मंगोलों का सेनानायक था तथा मध्य एशिया में  ट्रांसऑक्सियाना  का शासक दावा खाँ था। ये दोनों मुल्तान को लूट लेते हैं।
  2. द्वितीय मंगोल आक्रमण- यह 1299ई. में सलदी के नेतृत्व में हुआ था।
  3. तृतीय मंगोल आक्रमण– 1299ई. में कुतलुग ख्वाजा, तार्गी के नेतृत्व में  आक्रमण हुआ। इस आक्रमण में तार्गी ने जाफर खाँ को मार डाला था।
  4. चतुर्थ आक्रमण – 1301ई. में फिर से तार्गी के नेतृत्व में आक्रमण किया गया, यह आक्रमण सीरी (दिल्ली के पास) तक किया गया।
  5. पांचवाँ आक्रमण – 1303ई. में अलीबेग, तर्ताक, तार्गी के नेतृत्व में आक्रमण किया गया, लेकिन मलिक काफूर, गाजी मलिक ( गयासुद्दीन तुगलक ) ने मंगोलों को पराजित किया तथा तीनों सेनानायकों को मार दिया।
  6. छठा आक्रमण – 1306ई. में कबक, इकबालमंद, ताइ-बू के नेतृत्व में आक्रमण किया गया । लेकिन इस बार भी काफूर व गाजी मलिक ने मंगोलों को हराया।

अमीर खुसरो, फरिश्ता का मानना है कि अलाउद्दीन खिलजी के समय मंगोलों का आक्रमण 1306ई. में हुआ। लेकिन बरनी का मानना है कि इसके बाद भी आक्रमण हुआ।

जहां मंगोल खिलजी को हराने में असमर्थ थे, लेकिन दिल्ली पद से हटाने में समक्ष रहे थे ।

मंगोलों के आक्रमण से सुरक्षा के लेये किये गये उपाय-

  1. उत्तर-पश्चिम में स्थित किलों की मरम्मत करवाई और उन किलों में अनाज व चारे की भरपूर व्यवस्था की।
  2. सुनाम, समाना व भटिण्डा में पेशेवर सैनिकों की संख्या बढाई तथा मंगोलों से युद्ध करने के अनुभव रखने वाले सेनानायकों को नियुक्त किया।
  3. दीपालपुर में गाजी मलिक ( ग्यासुद्दीन तुगलक ) को  नियुक्त किया।
  4. अलाउद्दीन ने उत्तर-पश्चिम के किलों में नवीन तकनीकि के हथियार रखे जैसे – अरदास, चरख।

Reference : https://www.indiaolddays.com/

Related Articles

error: Content is protected !!