आधुनिक भारतइतिहासगोपाल कृष्ण गोखले

गोपाल कृष्ण गोखले के शिक्षा संबंधी विचार क्या थे

गोखले ने अपना जीवन एक शिक्षक के रूप में आरंभ किया था, इसलिए उन्होंने समय-2 पर भारत की शिक्षा प्रणाली(education system) के संबंध में अपने विचार प्रकट किये थे।

वे भारत में ब्रिटिश शासन(British rule) द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करना किया जाना उचित मानते थे।उनके अनुसार शिक्षा का प्रसार नैतिक तथा आर्थिक दोनों ही दृष्टियों से अनिवार्य था।

शिक्षा के विस्तार को अत्यधिक महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय कर्त्तव्य मानते हुए गोखले ने भारत में शिक्षा,विशेष रूप से प्रारंभिक शिक्षा(Primary education) पर ध्यान केन्द्रित करने का आह्वान किया।

अन्य देशों में राज्य द्वारा शिक्षा को अत्यधिक महत्त्व दिया जाता था और शिक्षा के विस्तार के लिए धन का समुचित प्रबंध भी किया जाता था, किन्तु भारत सरकार वित्तीय कठिनाइयों के बहाने शिक्षा की ओर उचित ध्यान नहीं दे रही थी।

गोखले ने सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया तथा उचित वित्तीय व्यवस्था द्वारा शिक्षा का विस्तार करने का आग्रह किया।गोखले शिक्षा को निःशुल्क एवं अनिवार्य किये जाने के समर्थक थे।

अपने बाल्यकाल की निर्धनता के दिनों में गोखले को शिक्षा प्राप्त करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पङा।इसीलिए गोखले शिक्षा की अनिवार्यता के साथ उसके निःशुल्क होने पर भी ध्यान देते थे।

शिक्षा के विस्तार द्वारा व्यक्तियों के जीवन में नवीन चेतना का संचार होगा। लेकिन शिक्षा के विस्तार मात्र से भारत अपनी समस्याओं तथा कठिनाइयों को हल नहीं कर सकता।

जीवन में संघर्ष,अपरिपक्वता,स्वार्थ तथा कष्टों का फिर भी सामना करना पङेगा। केवल शिक्षा से निर्धनता का अंत भी संभव नहीं है। इतना अवश्य होगा कि उचित शिक्षा द्वारा व्यक्तियों में जिस नवीन आत्मनिष्ठा का विकास होगा उससे वे आर्थिक एवं राजनीतिक शोषण का प्रतिकार अवश्य कर सकेंगे।

गोखले का विचार निरर्थक सिद्ध नहीं हुआ।उनके द्वारा भारत में पाश्चात्य शिक्षा(Western education) के प्रसार का समर्थन आगे चलकर भारतीयों को स्वशासन के कार्य में पाश्चात्य स्तर की दक्षता दिलाने में सहायक हुआ।

अंग्रेजों ने भारत में पाश्चात्य शिक्षा पर अत्यधिक ध्यान दिया, जिसका लाभ भारत को अपनी राजनीतिक चेतना जागृत करने के अर्थ में अवश्य प्राप्त हुआ।

Reference : https://www.indiaolddays.com/

Related Articles

error: Content is protected !!