प्रश्न एवं उत्तरमध्यकालीन भारत

विजयनगर साम्राज्य से संबंधित महत्त्वपू्र्ण प्रश्न एवं उत्तर

अन्य संबंधित महत्त्वपूर्ण लेख-

  1. बहमनी साम्राज्य इतिहास क्या था
  2. संगम साहित्य क्या था
  3. विजयनगर साम्राज्य से संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य
  4. कृष्ण देवराय किसके समकालीन था

प्रश्न1. विजयनगर निम्नलिखित में से किस नदी के तट पर स्थित है

उत्तर- तुंगभद्रा नदी।

प्रश्न2. कृष्णदेवराय ने कौन सी पुस्तक लिखी थी

अ) मिताक्षरा ब)राजतरंगिणी स) कर्पूर मंजरी द) अमुक्त माल्यद।

उत्तर- द) अमुक्त माल्यद।

प्रश्न3. विजयनगर राज्य की स्थापना किसने की थी

उत्तर- संगम वंश ने।

Prev 1 of 1 Next
Prev 1 of 1 Next

प्रश्न4. विजयनगर साम्राज्य का प्रथम शासक कौन था, जिसने पुर्तगालियों के साथ संधि की

उत्तर-कृष्णदेवराय ।

प्रश्न5.विजयनगर के शासकों ने कौनसी भाषाओं को प्रोत्साहित किया

उत्तर- तमिल, तेलगू और संस्कृत को।

प्रश्न6. कृष्णदेवराय किसके समकालीन थे

उत्तर- बाबर के ।

प्रश्न7. तालिकोटा का युद्ध कब हुआ था

उत्तर-1565 ई. में।

प्रश्न8. विजयनगर के मध्यकालीन नगर को आजकल क्या कहते हैं

उत्तर- हम्पी।

प्रश्न9. मर्मर-वीथि से गोल गुंबद का निर्माण किस शासक द्वारा करवाया गया था

उत्तर- मुहम्मद आदिलशाह द्वितीय।

प्रश्न10. विजयनगर के गौरव के भग्नावशेष और इसकी वास्तु-शैली के ऐतिहासिक महत्त्व का स्थान अब कहाँ देखा जा सकता है

उत्तर-हम्पी में।

प्रश्न11. किसने बीजापुर में स्थिति गोल गुम्बद का निर्माण किया जो विश्व का दूसरा सबसे बङा गुम्बद है, जो अपनी मर-मरश्रावी गैलरी के लिए प्रसिद्ध है

उत्तर-मुहम्मद आदिलशाह ने।

प्रश्न12. हम्पी,तिरूवनमलै,चिदंबरम्, श्रीरंगम, तिरूपति आदि में मंदिरों के सामने की ओर बने हुए रायगोपुरम का निर्माता कौन था

उत्तर-कृष्णदेवराय।

प्रश्न13. गोल गुंबद कहाँ है

उत्तर- बीजापुर में।

प्रश्न14.बहमनी राज्य का संस्थापक कौन था

उत्तर- अलाउद्दीन बहमन शाह ( जफर खान )।

प्रश्न15. प्रसिद्ध मुस्लिम शासिका चांद बीबी किस राज्य से संबंधित थी

उत्तर- बीजापुर से।

प्रश्न16.होयसल की राजधानी का नाम क्या है

उत्तर-द्वारसमुद्रम्।

प्रश्न17.बीदर में मदरसे का निर्माण किसने करवाया था

उत्तर – महमूद गवां ने।

प्रश्न18. कोहिनूर का हीरा किस खान से निकाला गया था

उत्तर- गोलकुंडा से।

प्रश्न19. बहमनी राजाओं की राजधानी कहाँ थी

उत्तर- गुलबर्गा ।

प्रश्न20.विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की

उत्तर- हरिहर एवं बुक्का ने।

प्रश्न21.विजयनगर साम्राज्य के अंतर्गत किस वंश का शासन अधिकतम समय तक था

उत्तर-संगम वंश का।

प्रश्न22. भवन् राज्य स्थापनाचार्य का विरुद किसने धारण किया

उत्तर- कृष्णदेवराय ने।

प्रश्न23.किस गजपति शासक ने अपनी पुत्री का विवाह कृष्णदेवराय के साथ किया

उत्तर-प्रताप रुद्र ने।

प्रश्न24.विजयनगर साम्राज्य का महानतम शासक कौन था

उत्तर- कृष्णदेवराय।

प्रश्न 25. कृष्णदेवराय का संबंध किस वंश से था

उत्तर – तुलुव वंश से।

प्रश्न26. नरसा नायक किस शासक का सामंत था

उत्तर- इम्माडि नरसिंह का।

प्रश्न27. सलुव वंश का संस्थापक कौन था

उत्तर- सलुव नरसिंह ।

प्रश्न 28. सर्वप्रथम किस शासक ने मुस्लमानों को सेना में भर्ती करना प्रारंभ किया था

उत्तर- देवराय द्वितीय ने।

प्रश्न 29. किस तुगलक शासन ने हरिहर एवं बुक्का को बंदी बनाया तथा दिल्ली लाया

उत्तर- मुहम्मद बिन तुगलक

प्रश्न30.हरिहर एवं बुक्का ने विजयनगर साम्राज्य की नींव कब डाली

उत्तर-1336ई. ।

प्रश्न31.संगम वंश का महानतम शासक कौन था

उत्तर- देवराय द्वितीय।

प्रश्न32. पश्चिमि तट पर विजय नगर साम्राज्य का प्रमुख व्यापारिक पत्तन था-

उत्तर- कालीकट ।

प्रश्न33. कृष्ण देवराय किस अवधि के बीच विजयनगर साम्राज्य का राजा था-

उत्तर- 1509ई. से 1530ई.।

प्रश्न34. विजयनगर साम्राज्य में प्रमुख प्रांतपति क्या कहलाते थे

उत्तर- नायक।

प्रश्न35. किस भू भाग के लिये बहमनी और विजयनगर साम्राज्य बार-2 लङते थे

उत्तर- रायचूर दोआब ।

प्रश्न36. प्रथम बार विजयनगर साम्राज्य को अस्त-व्यस्त किसने किया था

उत्तर-तैमूर लंग ने।

प्रश्न37. कृष्णदेवराय के राजगुरू  कौन थे

उत्तर- व्यासराज।

प्रश्न38. कौन एक पुर्तगाली सिक्का था जिसका विजयनगर राज्य के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में प्रचलन था

उत्तर- क्रूजाडो।

प्रश्न39.बुक्का प्रथम के समय तुलगू का महान कवि कौन था

उत्तर- नचन सोम।

प्रश्न40.वेदों के महान प्रख्यात टीकाकार कौन थे

उत्तर- माधव और सायण।

प्रश्न41. “नगर का घेरा 60 मील का था, जिसमें प्रायः 90 हजार व्यक्ति शस्त्र धारण करने के योग्य थे। “

यह कथन किस लेखक का है

उत्तर-निकोलोकोण्टी।

प्रश्न42.” विजयनगर सदृश्य न तो कोई शहर देखा है और न उसके समान विश्व में किसी नगर के बारे में सुना है। नगर की सुरक्षा के लिये एक के अंदर एक सात परकोटे बनाये गये हैं।”

यह कथन किसका है-

उत्तर- अब्दुर्रज्जाक ।

प्रश्न43. किस विदेशी यात्री के अनुसार विजयनगर साम्राज्य में 300 बंदरगाह थे

उत्तर-अब्दुर्रज्जाक।

प्रश्न44. विजयनगर साम्राज्य के शासक किस धर्म के अनुयायी थे

उत्तर  वैष्णव धर्म के।

प्रश्न45.”बहुत विस्तृत अत्यंत घना और हीरों,पीयू के लालों, चीन के रेशम, सिकंदरिया के सिल्क, मालावार के मुश्क काफूर, मिर्च, दालचीनी व चंदन के घने व्यापार का केन्द्र था।”

उक्त कथन किसका है

उत्तर-एडुआर्डो बार्बोसा।

प्रश्न46. निकोलोकोण्टी किसके शासन काल में भारत आया था

उत्तर- देवराय प्रथम के समय।

प्रश्न47.संगमकालीन किस शासक ने अपना दूतमंडल चीन भेजा था

उत्तर- बुक्का प्रथम ने।

प्रश्न48. “राजा मध्यम ऊँचाई का और सुन्दर रंग का तथा भव्य आकृति का, पतला होने की अपेक्षा कुछ मोटा सा है तथा उसके चेहरे पर चेचक के दाग हैं। वह अत्यंत प्रभावशाली एवं सर्वगुण सम्पन्न शासक है। “

उपर्युक्त कथन किसका तथा किसके बारे में कहा गया है

उत्तर- डोमिन गोस पायस ने कृष्णदेवराय के बारे में कहा है।

प्रश्न49.एक राजा को हमेशा धर्म के अनुसार शासन करना चाहिये यह कथन किसका है

उत्तर- कृष्णदेवराय का।

प्रश्न50.किस शासक को गजबहेकर की उपाधि मिली

उत्तर-देवराय द्वितीय।

Reference : https://www.indiaolddays.com/

Related Articles

error: Content is protected !!