प्रश्न एवं उत्तरप्राचीन भारतबौद्ध काल

बौद्ध धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर

बौद्ध धर्म से संबंधित कई प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। यहाँ पर हमने उन प्रश्नों के बारे में लिखा है जो कई परीक्षाओं में बार – बार आते हैं।

प्रश्न1: बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे ?

उत्तर : गौतम बुद्ध ।

प्रश्न 2 : गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था ?

उत्तर :  563 ई.पू.।

प्रश्न 3 :   गौतम बुद्ध का जन्म स्थान कहाँ था ?

उत्तर  :  कपिलवस्तु का लुम्बिनी नामक स्थान।

प्रश्न 4 :    किसे Light of Asia के नाम से जाना जाता है ?

उत्तर  :    महात्मा बुद्ध को।

प्रश्न 5  :  गौतम बुद्ध के पिता का क्या नाम था ?

उत्तर  :  शुद्धोधन था।

प्रश्न 6 :   महात्मा बुद्ध के बचपन का नाम क्या था ?

उत्तर  :   सिद्धार्थ था।

प्रश्न 7 :   महात्मा बुद्ध की माता का नाम क्या था ?

उत्तर :  मायादेवी।

प्रश्न 8 :   महात्मा बुद्ध की शौतेली माता का नाम क्या था ?

उत्तर  :  प्रजापति गौतमी।

प्रश्न  9:  बुद्ध के बेटे का नाम क्या था ?

उत्तर :  राहुल ।

प्रश्न  10:    बुद्ध ने कितने वर्ष की अवस्था में गृह त्याग किया था ?

उत्तर  :   29 वर्ष की आयु में।

प्रश्न  11:  महात्मा बुद्ध के गृह त्याग की घटना क्या कहलाती है ?

उत्तर :   महाभिनिष्क्रमण। 

प्रश्न 12:  महात्मा बुद्ध ने अपना प्रथम गुरु किसे बनाया ?

उत्तर  :  आलारकलाम को।

प्रश्न 13:  बुद्ध के दूसरे गुरु का क्या नाम था ?

उत्तर  :   रुद्रक।

प्रश्न 14:पाँच ब्राह्मणों को बुद्ध ने अपना शिष्य कहाँ बनाया था ?

उत्तर :  उरुवेला में।

प्रश्न15: बुद्ध के पांच शिष्यों के नाम क्या थे ?

उत्तर :  कौण्डिन्य, वप्पा, भादिया, अस्सागी, महानामा।

प्रश्न 16 :   35 वर्ष की आयु में 6 वर्ष तक बिना भोजन किय बोधगया में निरंजना (पुनपुन) नदी के तट पर किस वृक्ष के नीचे बुद्ध ने कठिन तपस्या कर ज्ञान की प्राप्ति की थी ?

उत्तर : पीपल ।

प्रश्न 17: ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ को क्या कहा गया ?

उत्तर : गौतम बुद्ध तथा तथागत।

प्रश्न 18: गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति किस रात्री को हुई थी ?

उत्तर :  वैशाख पूर्णिमा की रात्री को।

प्रश्न 19 : सिद्धार्थ का गौत्र क्या था ?

उत्तर  : गौतम।

YouTube Video

Prev 1 of 1 Next
Prev 1 of 1 Next

प्रश्न 20 : बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ दिया था ?

उत्तर : सारनाथ में।

प्रश्न  21 : बुद्ध के प्रथम उपदेश देने की घटना को क्या गया ?

उत्तर : धर्मचक्रप्रवर्तन ।

प्रश्न  22 : बौद्ध धर्म के त्रिरत्न कौन से हैं ?

उत्तर  :  बुद्ध, धम्म, संघ।

प्रश्न  23 :  बुद्धकालीन प्रसिद्ध नगर कितने तथा कौन – कौन से थे ?

उत्तर  :   6 नगर थे। साकेत, कौशांबी, वाराणसी, चंपा, राजगृह, श्रावस्ती।

प्रश्न  24 :  बौद्ध साहित्य में प्रयुक्त संथागार शब्द का तात्पर्य क्या था ?

उत्तर   :  राज्य संचालन के लिये गठित परिषद।

प्रश्न  25 :   आजीवक संप्रदाय की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर  :  मक्खलिगोशाल ने।

प्रश्न 26 :  महात्मा बुद्ध की जन्म स्थली लुम्बिनी वन किस महाजनपद के अंतर्गत आती थी ?

उत्तर  :  कोशल महाजनपद।

प्रश्न  27 :  बुद्ध का परिनिर्वाण स्थल कुशीनगर किस महाजनपद के अंदर आता था ?

उत्तर  : मल्ल गणराज्य । 

प्रश्न  28 :  बुद्धकाल में वाराणसी क्यों प्रसिद्ध था ?

उत्तर  :  हाथी दाँत के लिए।

प्रश्न 29  :   बुद्धकाल में पत्थर का काम करने वाले क्या कहलाते थे ?

उत्तर  :  कोहक। 

प्रश्न 30  :   महात्मा बुद्ध द्वारा दिया गया अंतिम उपदेश क्या था ?    

उत्तर  :  सभी वस्तुएँ क्षरणशील होती हैं अतः मनुष्य को अपना पथ-प्रदर्शक स्वयं होना चाहिए।

प्रश्न 31  :   जिस स्थान पर बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई वह स्थान क्या कहलाया ?

उत्तर  :  बोधगया।

प्रश्न 32  :  बुद्ध के प्रथम दो अनुयायी कौन थे ?

उत्तर  :  काल्लिक तथा तपासु।

प्रश्न 33 :   भारत से बाहर बौद्ध धर्म को फैलाने वाले सम्राट कौन थे ?

उत्तर  :  सम्राट अशोक ।

प्रश्न 34  :   बौद्ध धर्म को अपनाने वाली प्रथम महिला कौन थी ?

उत्तर  :   बुद्ध की माँ प्रजापति गौतमी।

प्रश्न 35 :  महात्मा बुद्ध ने अपने उपदेश किस भाषा में दिये ?

उत्तर  :  पालि भाषा।

प्रश्न 36  :  महात्मा बुद्ध ने तृष्णा की घटना को क्या कहा ?

उत्तर  :  निर्वाण।

प्रश्न  37  :  बुद्ध की प्रथम मूर्ति कहाँ बनी हुई है ?

उत्तर  :   मथुरा में।

प्रश्न 38  :  सबसे अधिक संख्या में बुद्ध की मूर्तियों का निर्माण किस शैली में किया गया था ?

उत्तर  :  गांधार शैली।

प्रश्न 39 : वैशाख पूर्णिमा किस नाम से विख्यात है ?

उत्तर  :  बुद्ध पूर्णिमा।

प्रश्न 40 :  महात्मा बुद्ध ने किसकी प्रमाणिकता को नकार दिया था ?

उत्तर  : वेदों को।

YouTube Video

Prev 1 of 1 Next
Prev 1 of 1 Next

प्रश्न 41 :  अशोक को बौद्ध धर्म में किसने दीक्षित किया ?

उत्तर  : मोगलीपुत्त तिस्स ने।

प्रश्न 42 :  कुल कितनी बौद्ध संगीतियों का आयोजन किया गया ?

उत्तर :  4 बौद्ध संगीतियां हुई।

प्रश्न 43: प्रथम बौद्ध संगीति कहाँ, कब, किसकि अध्यक्षता में हुई ?

उत्तर :  राजगृह की सप्तपर्णी गुफा में, 483 ई.पू.में, महाकस्सप की अध्यक्षता में हुई।

प्रश्न 44 : प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन किसके शासनकाल में हुआ ?

उत्तर : अजातशत्रु (हर्यंक वंश) के शासनकाल में।

प्रश्न 45 :  प्रथम बौद्ध संगीति का उद्देश्य क्या था ?

उत्तर : बुद्ध के उपदेशों को दो पुटकों – विनय पिटक तथा सुत्तपिटक में संकलित करना।

प्रश्न 46 :  द्वितीय बौद्ध संगीति कहाँ, कब तथा किसकी अध्यक्षता में हुई ?

उत्तर  : वैशाली में, 383 ई.पू.में, सर्वकामनी की अध्यक्षता में हुई।

प्रश्न 47 : द्वितीय बौद्ध संगीति किसके शासनकाल में हुई ?

उत्तर :  कालाशोक (शिशुनाग वंश) के शासनकाल में ।

प्रश्न 48 : द्वितीय बौद्ध संगीति का उद्देश्य क्या था ?

उत्तर  : अनुशासन को लेकर मतभेद के समाधान के लिये बौद्ध धर्म –  स्थापित एवं महासांघिक दो भागों में बांटा गया।

प्रश्न 49 : तृतीय बौद्ध संगीति कहाँ, कब तथा किसकी अध्यक्षता में हुई ?

उत्तर  : पाटलिपुत्र में, 251 ई.पू.में, मोग्गलिपुत्त तिस्स की अध्यक्षता में।

प्रश्न 50 :  तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन किसके शासनकाल में हुआ ?

उत्तर :  सम्राट अशोक (मौर्य वंश) के शासनकाल में।

प्रश्न 51 : तृतीय बौद्ध संगीति का उद्देश्य क्या था ?

उत्तर :  संघ में भेद के विरुद्ध कठोर नियमों का प्रतिपादन करके बौद्ध धर्म को स्थायित्व प्रदान करने का प्रयत्न किया गया। धर्म ग्रंथों का अंतिम रूप से संपादन तथा तीसरा पिटक अभिधम्म पिटक जोङा गया।

प्रश्न  52 : चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कहाँ, कब, किसकी अध्यक्षता में किया गया ?

उत्तर :  कश्मीर के कुंडलवन में, प्रथम शता. ई.में, वसुमित्र की अध्यक्षता में ।

प्रश्न  53 : चतुर्थ बौद्ध संगीति के उपाध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर :  अश्वघोष।

प्रश्न  54 : चतुर्थ बौद्ध संगीति किसके शासनकाल में हुई ?

उत्तर  : कनिष्क (कुषाण वंश) के शासनकाल में।

प्रश्न  55 : चतुर्थ बौद्ध संगीति के आयोजन का उद्देश्य क्या था ?

उत्तर :  बौद्ध धर्म का दो समप्रदायों में विभक्त होना – हीनयान तथा महायान।

YouTube Video

Prev 1 of 1 Next
Prev 1 of 1 Next

Online References :
https://www.sansarlochan.in/industrial-revolution-hindi/

Related Articles

error: Content is protected !!