आधुनिक भारतइतिहासकांग्रेस

कांग्रेस अधिवेशनों से संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य

अन्य संबंधित तथ्य

कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन ( 1891) में कांग्रेस के नाम में राष्ट्रीय शब्द जोङा गया।

1896 के कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा अपना स्वरचित गीत वंदे – मातरम् गाया गया।

कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन (1906) में दादा भाई नौरोजी ने अपने भाषण में पहली बार स्वराज का उल्लेख किया।

कांग्रेस के सूरत अधिवेशन (1907) में कांग्रेस का प्रथम विभाजन हुआ।इस अधिवेशन की अध्यक्षता रास बिहारी बोस ने की थी।

कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन (1911) में पहली बार रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित राष्ट्रगान जनगणमन गाया गया।

लखनऊ के कांग्रेस अधिवेशन (1916) में कांग्रेस के विभाजित गुट एक हुए तथा कांग्रेस और मुस्लिम लीग में लखनऊ समझौता हुआ।

कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन (1916) की अध्यक्षता अम्बिका चरण मजूमदार ने की थी।

1920 के कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाँधी जी द्वारा असहयोग का प्रस्ताव रखा गया। इस अधिवेशन की अध्यक्षता लाला लाजपतराय ने की थी।

कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन (1920) में संवैधानिक तरीकों से स्वशासन के प्राप्ति लक्ष्य को बदलकर अहिंसक और उचित तरीकों से स्वराज की प्राप्ति को लक्ष्य बनाया गया।

कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन (1921) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सी.आर.दास का हुआ, परंतु उनके जेल में होने के कारण अध्यक्षता हकीम अजमल खाँ ने की।

1923 में हुए काकीनाङा सम्मेलन में अखिल भारतीय खादी बोर्ड की स्थापना की गई।

1926 में हुए कांग्रेस के गुवाहाटी सम्मेलन में पहली बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए खादी पहनना अनिवार्य कर दिया गया।

कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन (1929) में पहली बार 26 जनवरी को प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

कांग्रेस के करांची अधिवेशन (1931) में मौलिक अधिकारों तथा राष्ट्रीय आर्थिक कार्यक्रमों से संबद्ध प्रस्ताव पास किया गया। इस सम्मेलन में पास किया गया करांची प्रस्ताव कांग्रेस की मूलभूत राजनीतिक तथा आर्थिक नीतियों का दस्तावेज था।

कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन (1936) में अध्यक्ष पं. जवाहरलाल नेहरू ने पहली बार वैज्ञानिक एवं आर्थिक अर्थ में साम्यवाद की व्याख्या की।

1938 का कांग्रेस अधिवेशन हरिपुरा नामक गांव में हुआ, जिसकी अध्यक्षता सुभाष चंद्र बोस ने की।

कांग्रेस के 1939 के त्रिपुरी अधिवेशन में एक बार फिर सुभाष चंद्र बोस को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया, गांधीजी द्वारा प्रस्तावित उम्मादवार पट्टाभि सीता रमैय्या की पराजय से आहत गांधी जी के विरोध के कारण सुभाष चंद्र बोस ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। शेष अधिवेशन के लिए डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद को अध्यक्ष पद सौंपा गया।

कांग्रेस के रायगढ अधिवेशन (1940) में व्यक्तिगत सत्याग्रह का प्रस्ताव पारित किया।

भारत की स्वतंत्रता के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष डा.राजेन्द्र प्रसाद थे।

कांग्रेस का पहली महिला अध्यक्षा श्रीमती एनी बेसेन्ट थी।(1917)

कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्षा श्रीमती सरोजनी नायडू थी।(1925)

कांग्रेस के बेलगांव अधिवेशन (1924) की अध्यक्षता महात्मा गांधी ने की थी।

कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष बदरूद्दीन तैय्यबजी थे।(1887)

कांग्रेस के प्रथम अंग्रेज अध्यक्ष जार्ज यूल (1797)थे।

सर्वाधिक बार कांग्रेस की अध्यक्षता दादा भाई नौरेजी और पंडित जवाहरलालन नेहरू ने की ।

कांग्रेस और मुस्लिम लीग का प्रथम संयुक्त अधिवेशन लखनऊ (1916) में हुआ।

मौलाना अबुल कलाम आजाद कांग्रेस के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष होने का सम्मान प्राप्त किया।

Reference : https://www.indiaolddays.com/

Related Articles

error: Content is protected !!