इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत
प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल कुरू
आधुनिक दिल्ली तथा मेरठ के भू-भाग मे प्राचीन काल का कुरू राज्य स्थित था। महाभारत काल में इसकी राजधानी हस्तिनापुर थी। ईसा पूर्व छठीं शता. के आरम्भ मे कुरू उत्तरी भारत का एक प्रमुख महाजनपद था। अंगुत्तर निकाय में इसका उल्लेख षोडश महाजनपदों की सूची में दिया गया है। इस समय इसकी राजधानी इन्द्रप्रस्थ में थी।
जातक ग्रन्थों में इस नगर की परिधि दो हजार मील बताई गयी है। यहाँ का शासक कोरव्य था। कुरू देश के लोग प्राचीन काल में अपनी बुद्धि एवं बाल के लिए प्रसिद्ध थे।
References : 1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव
India Old Days : Search