मध्यकालीन भारतइतिहासतुर्क आक्रमण

भारत पर तुर्क आक्रमणः महमूद गजनवी

अरबों के द्वारा प्रारंभ किया गया कार्य तुर्कों ने पूरा किया अर्थात् अरबों के बाद भारत पर तुर्कों ने आक्रमण (महमूद गजनवी ) किया। 11 वी. शता. में भारत में राजनैतिक विकेंद्रीकरण का समय था। यह समय राजदूत राज्यों का था, जिन्होंने नेतृत्व के बाद अपनी-2 प्रधानता की क्षेत्रीय ईकाइयाँ बनाई।

महमूद गजनी के जीवन एवं क्रियाकलापों का ऐतिहासिक विवरण जैनुल अखबार (अबु सईद द्वारा रचित) से प्राप्त होता है।

तुर्क –

चीन की उत्तरी – पश्चिमी सीमाओं पर निवास करने वाली एक असभ्य व बर्बर जाति थी। इनका उद्येश्य एक विशाल मुस्लिम साम्राज्य स्थापित करना था।

तुर्की आक्रमण भारत के इतिहास में एक एक महत्वपूर्ण घटना थी। इन आक्रमणों ने अपने प्रभाव से सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिवर्तनों को जन्म दिया।

अल्पतगीन नामक एक तुर्क सरदार ने गजनी में स्वतंत्र राज्य की स्थापना की।अल्पतगीन ने गजनी में यामिनी वंश की स्थापना की थी। 977 ई. में अलप्तगीन के दामाद सुबुक्तगीन ने गजनी पर अधिकार कर लिया। भारत पर आक्रमण करने वाला प्रथम अरबी मुस्लिम मुहम्मद बिन कासिम था, जबकि प्रथम तुर्की मुसलमान सुबुक्तगीन था।

सुबुक्तगीन ने भारत के हिन्दुशाही राजवंश के शासक जयपाल पर दो बार आक्रमण किया लेकिन सफल नहीं हो सका। फिर उसका पुत्र महमूद गजनवी उत्तराधिकारी बना जिसने भारत में काफि हद तक सफलता हासिल की थी।

महमूद गजनवी-

महमूद गजनवी ने 998 ई.से 1030 ई. तक भारत पर शासन किया। महमूद गजनवी सुबुक्तगीन का पुत्र था। महमूद गजनवी अपने पिता के समय खुरासान का शासक था। इसने 1001 से लेकर 1030 ई. तक भारत पर 17 बार आक्रमण किये थे।उसके इन आक्रमणों का उल्लेख विद्वान हेनरी इलियट ने किया है।

उत्बी के अनुसार गजनवी ने युद्धों के समय जेहाद का नारा दिया था। महमूद ने अपना नाम बुतशिन(मूर्ति पूजा को समाप्त करने वाला) रखा। 30 अप्रैल 1030 को इसकी मृत्यु हो गई।

महमूद की उपाधियाँ-

इतिहासकारों ने मुस्लिम इतिहास में महमूद गजनवी को सर्वप्रथम सुल्तान माना है। महमूद के सिक्कों पर उसकी उपाधि अमीर महमूद अंकित है।

बगदाद के खलीफा अल कादिर विल्लाह ने उसे यामीन-उद्दौला तथा आमीन-उल-मिल्लाह की उपाधियाँ प्रदान की। यह भी कहा जाता है कि इसी अवसर पर उसने प्रत्येक वर्ष आक्रमण करने की शपथ खाई थी।

महमूद गजनवी के दरबारी लेखक –

अलबरूनी, फिरदौसी(पुस्तक-शाहनामा), उत्बी (पुस्तक-किताब-उल-यामिनी/ तारीख-उल -यामिनी ) आदि थे।

1018-19 के भारत आक्रमण के समय महमूद की सेना के साथ प्रसिद्ध अरबी विद्वान अलबरूनी आया था।अलबरूनी ने किताब-उल-हिंद नामक पुस्तक की रचना की थी।इस पुस्तक में तत्कालीन भारत की गणित, इतिहास, भूगोल, खगोल, दर्शन आदि का वर्णन है।

तुर्क आक्रमण – महमूद गजनवी-

महमूद गजनवी ने 17 बार भारत पर आक्रमण किये थे, जिनमें से कुछ का विवरण निम्न लिखित है।

प्रथम आक्रमण – 1001 ई.में हिन्दूशाही राजवंशके शासक जयपाल के विरूद्ध गजनवी ने आक्रमण किया था जिसमें जयपाल पराजित होकर आत्महत्या कर लेता है।

1008 में आनंदपाल को पराजित किया।

1021 में उद्भांडपुर को जीत लिया था।

1013 में त्रिलोचनपाल को हराया।

1005 में भटिंडा (पंजाब) के शासक विजयराम को हराया।

1006 में मुल्तान को जीता और इसे अपने साम्राज्य में मिलाया।

1009 में नारायणपुर (अलवर) – व्यापारिक नगर पर आक्रमण किया।

1014 में थानेश्वर (हरियाणा) पर आक्रमण कर चक्रस्वामी मंदिर को नष्ट किया।

1018 -19 में मथुरा एवं कन्नौज पर आक्रमण किया।

कन्नौज पर प्रतिहार शासक राज्यपाल का शासन था। महमूद के आक्रमण के समय राज्यपाल भाग गया। सामंत विधाधर (चंदेल शासक ) ने राज्यपाल की हत्या कर दी थी।

महमूद ने कालिंजर पर 1021 में आक्रमण किया था। इस समय कालिंजर का शासक विधाधर था, जो कालिंजर से भाग गया था।

1023 में पुनः कालिंजर पर आक्रमण किया तथा विधाधर से संधि कर ली थी।

1025 में सोमनाथ पर महमूद गजनवी ने आक्रमण किया तथा यहाँ के लकङी के बने मंदिर को जला दिया । इसी मंदिर को बाद में गुजरात के शासक भीमI ने पत्थरों व ईंटों से बनाया था।

1027 में जाटों ने गजनवी पर आक्रमण किया यह आक्रमण गजनवी का भारत पर अंतिम आक्रमण था जो जाटों के विरुद्ध था।

गजनवी के अधीन अफगानिस्तान , फारस (ईरान )तथा पंजाब के कुछ क्षेत्र शामिल थे।

इसके शासनकाल में फारसी संस्कृति तथा फारसी भाषा का विकास हुआ।

Reference : https://www.indiaolddays.com/

संबंधित अन्य लेख 

  1. सिंधु घाटी सभ्यता – प्रश्न एवं उत्तर : भाग 4
  2. वैदिक काल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर
  3. महाजनपद काल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर

Related Articles

error: Content is protected !!