सम सामयिकी

40 वी. मन की बात(नरेन्द्र मोदी): 2018 में पहली मन की बात

 मन की बात-

मन की बात(mann ki baat) आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाने वाला एक कार्यक्रम है , जिसके जरिये भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के नागरिकों को संबोधित करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्टूबर 2014 में  किया गया था।जनवरी 2015 में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा जनता के प्रश्नों के उत्तर दिये ।

2018 में पहली मन की बात -(mann ki baat)
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार (28जनवरी 2018) को 40 वी. बार मन की बात की। साल 2018 की यह उनकी पहली मन की बात है।(man ki baat)
  • पी.एम. नरेन्द्र मोदी के मन की बात इस बार नारी शक्ति पर केन्द्रित रही।
वे लोग जिन को पी.एम. नरेन्द्र मोदी ने 40 वी मन की बात(mann ki baat) में याद किया-
  • कल्पना चावला-

भाषण की शुरुआत पी.एम. ने एस्ट्रोनॉट कल्पना चावला को याद कर की। (करनाल हरियाणा)

  • छत्तीसगढ का दंतेवाङा क्षेत्र की महिलाएँ-

पी.एम.नरेन्द्र मोदी ने  छत्तीसगढ में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर उनकी प्रशंसा की। छत्तीसगढ का दंतेवाङा इलाका जो माओवाद प्रभावित क्षेत्र है। यहां की महिलाएँ ई-रिक्शा चला कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

  • भज्जू श्याम-

मध्यप्रदेश के निवासी , जिनको पारंपरिक आदिवासी पेंटिग बनाने का शौक था। ये आज पूरे विश्व में जाने जाते हैं।

  • महात्मा गांधी-

9 जनवरी को हम भारतीय प्रवासी दिवस मनाते हैं, इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटकर भारत आये थे। इस बार हमने इस मौके पर एक कार्यक्रम किया था, जिसमें दुनिया भर में भारतीय मूल के सभी सांसदों व मेयर को बुलाया गया । 30 जनवरी को पूज्य बापू की पुण्य तिथि है। इस दिन शहीद दिवस मनाया जाता है।

  • नए साल की बधाई-

40 वी. मन की बात (mann ki baat)में पी.एम. ने अंत में देशवासियों को नए साल की बधाई दी।

reference : https://www.indiaolddays.com/

Related Articles

error: Content is protected !!