इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल चन्द्रगिरि

मैसूर (कर्नाटक राज्य) में कावेरी नदी के उत्तरी तट पर कलबप्पू नामक एक पहाड़ी है। यहाँ से 9वीं शता. के दो लेख मिले है जिनसे पता चलता है कि इसका प्राचीन नाम चन्द्रगिरि था। लेख जैन धर्म से सम्बन्धित है।

जैन परम्परा के अनुसार चन्द्रगुप्त मौर्य अपने जीवन के उत्तरकाल में जैन साधु भद्रबाहू का शिष्य बन गया तथा दोनों दक्षिण में तपस्या करने चले गये। लगता है कि इस पहाड़ी का नाम उसके चन्द्रगुप्त से सम्बन्धित होने के कारण ही चन्द्रगिरि पड़ गया। यहाँ ‘चन्द्रगुप्त बस्ती’ नामक एक छोटा-सा मन्दिर भी है।

चंद्रगुप्त मौर्य की उपलब्धियाँ

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!