इतिहासप्राचीन भारतशाकंभरी का चौहान वंश

चौहान शासक सोमेश्वर का इतिहास

चौहान शासक पृथ्वीराज द्वितीय ने 1164 से 1169 ईस्वी तक शासन किया था। उसका कोई पुत्र नहीं था, अतः उसकी मृत्यु के बाद उसके चाचा सोमेश्वर ने सत्ता ग्रहण की। उसका बचपन चालुक्यों की राजधानी अन्हिलवाङ में व्यतीत हुआ। कुमारपाल की देखरेख में वह बङा हुआ तथा सेना में उच्च पद भी प्राप्त किया था।

पृथ्वीराजविजय के अनुसार एक युद्ध में वीरता प्रदर्शित करते हुए उसने कोंकण के शिलाहार वंशी राजा मल्लिकार्जुन का वध कर दिया था । उसका विवाह कर्पूरदेवी से हुआ जो त्रिपुरी की राजकुमारी थी। उससे सोमेश्वर को दो पुत्र – पृथ्वीराज तथा हरिराज उत्पन्न हुए थे।

चौहान साम्राज्य की गद्दी संभालते समय वह बूढा हो चुका था। उसका मंत्री कदंबवास अथवा कैम्बास था, जिसके परामर्श से उसने शासन का संचालन किया। ऐसा प्रतीत होता है, कि चालुक्य वंश में कुमारपाल के बाद जब अजयपाल राजा बना, तो सोमेश्वर के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं रहे तथा उसे चालुक्य नरेश के हाथों पराजित होना पङा था।

पृथ्वीराजरासो के अनुसार भीम द्वितीय (चालुक्य वंशी) ने आक्रमण कर सोमेश्वर की हत्या कर दी। उसका शासन 1169 से 1177 ईस्वी तक माना जाता है। उसने शांतिपूर्वक शासन किया था।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!