इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल जौगढ़

जौगढ़ उड़ीसा प्रान्त के गंजाम जिले में यह स्थान स्थित है। यहाँ की एक चट्टान के ऊपर अशोक का शिलालेख अंकित है। अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद वहाँ अपना अधिकार कर लिया तथा अपने लेख खुदवाये थे। अन्य लेख धौली से मिलता है। इन लेखों में अशोक द्वारा न्याय-प्रशासन के क्षेत्र में किये गये सुधारों का विवरण सुरक्षित है।

अशोक तथा उसके शिलालेखों के बारे में जानकारी

न्यायाधीशों को ‘नगर व्यावहारिक’ कहा जाता था। अशोक नगर व्यवहारिकों को आदेश देता है कि वे अकारण किसी व्यक्ति को कैद अथवा शारीरिक यातनायें न दे। वह उन्हें ईर्ष्या, क्रोध, निष्ठुरता, अविवेक, आलस्य आदि दुर्गुणों से मुक्त्त रहते हुए निष्पक्ष मार्ग का अनुसरण करने का आदेश देता है। वह उन्हें याद दिलाता है कि यदि वे निष्ठापूर्वक अपने कर्त्तव्यों का पालन करते है तो उन्हें स्वर्ग प्राप्त होगा तथा राजा के ऋण से वे मुक्त्त हो सकेंगे।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव
2. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास, लेखक-  वी.डी.महाजन 

Related Articles

error: Content is protected !!