इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल :अनूप

मध्य प्रदेश के इन्दौर जिले में स्थित महेश्वर तथा उसका आस-पास का क्षेत्र प्नाचीन समय में अनूप जनपद का निर्माण करते थे। यह स्थान नर्मदा नदी के तट पर बसा हुआ था। शकसातवाहन युग में यह एक प्रसिद्ध नगर था जिस पर आधिपत्य के लिए दोनों वंशों में युद्ध हुए।

16 महाजनपद क्या थे

अनूप का एक नाम माहिष्मती भी मिलता है। गौतमी बल्लभी के नासिक लेख से पता चलता है कि अनूप गौतमीपुत्र शातकर्णी के साम्राज्य का अंग था। जूनागढ़ के लेख के अनुसार शकक्षत्रप रूद्रदामन् ने इस स्थान के जीतकर अपने अधिकार में कर लिया था। बुद्ध काल में अनूप अथवा माहिष्मती नामक नगर अवन्ति राज्य के अन्तर्गत था।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!