इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल:अन्हिलवाड़

गुजरात के चौलुक्य या सोलंकी वंश के शासकों की यह राजधानी थी। किंवदन्ती के अनुसार अरब आक्रमणकारियों द्वारा बलभी नगर नष्ट कर दिये जाने पर वहाँ राजपूतों ने अन्हिलवाड़ की स्थापना की थी। 1942 ई. के लगभग चौलुक्य नरेश मूलराज ने गुजरात पर अधिकार कर इस स्थान को अपनी राजधानी बनायी। चौलुक्य शासकों के समय में इस नगर की महती उन्नति हुई तथा इसे भवनों एवं मन्दिरों से सजाया गया।

यह जैन धर्म का प्रमुख केन्द्र था। यहाँ से कई जैन मन्दिरों के उदाहरण मिलते है। मन्दिर अपनी वास्तु तथा स्थापत्य दोनों के लिए प्रसिद्ध हैं।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!