इतिहासजहाँगीरमध्यकालीन भारतविदेशी यात्री

निकोलस विथिंगटन (1612-1616 ई.) | Nicholas Withington

निकोलस विथिंगटन – निकोलस विथिंगटन, कप्तान बैस्ट के परिचर के रूप में भारत आया। यह मुगल शासक जहाँगीर के शासनकाल में भारत आया था। भारत आने के बाद सूरत में उसने कंपनी की नौकरी की। 1614 ई. में उसे नील के व्यापार में पूँजी-निवेश के लिये तथा जान मिडेनहॉल की कार्यवाहियों के बारे में रिपोर्ट लाने के लिये आगरा भेजा गया। उसका यात्रा विवरण ट्रैक्टेर नाम से 1735 ई. में लंदन में प्रकाशित हुआ। अपने विवरण में उसने भारत के कुछ प्रमुख शहरों तथा यहाँ के रीति-रिवाजों का उल्लेख किया है। उसके अनुसार गुजरात का अहमदाबाद आकार में लंदन के समान था। यहाँ कपङे के अलावा औषधि का भी निर्माण होता था। उसने अजमेर को अदभुत शहर बताया। जिसके जैसा कोई दूसरा शहर न देखा न सुना था। विथिंगटन ने समाज में प्रचलित सती प्रथा का भी वर्णन है। उसके अनुसार राजपूतों की स्त्रियों की प्रशंसा में उसने कहा है कि वह चिता के कष्ट को इतनी सहनशीलता से झेलती है कि उनकी प्रशंसा करनी पङती है।

References :
1. पुस्तक - मध्यकालीन भारत, लेखक- एस.के.पाण्डे 

Related Articles

error: Content is protected !!