1857 की-क्रांति

1857 की घटना भारतीय इतिहास की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण घटना है।अंग्रेजी लेखकों ने इस क्रांति का सबसे मुख्य कारण सैनिक विद्रोह बताया है।अंग्रेजी लेखकों ने सामान्य जनता के क्रांति में दिये गये योगदान की उपेक्षा की है, लेकिन सत्य तो यह है कि अंग्रेजों की प्रतिक्रियावादी नीतियों से भारतीय जनता असंतुष्ट थी। इसी असंतोष के कारण 1816 में बरेली में,1832-33 में कील में,1848 में कांगङा ,जसवार और दातापुर के राजाओं ने विद्रोह किया और 1855-56 ई. में संथालों का विद्रोह हुआ। यद्यपि अंग्रेजों ने अपनी सैनिक शक्ति के बल पर इन सारे विद्रोहों का दमन कर दिया, किन्तु इन विद्रोहों ने 1857 ई. की क्रांति की पृष्ठभूमि तैयार कर दी। 1857 ई. का विद्रोह अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध सबसे व्यापक एक क्रांति थी।

error: Content is protected !!