सम सामयिकीजनवरीदिवस

69 वां भारतीय गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी 2018

गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है , जो प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। 26 जनवरी के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। भारत ने 26 जनवरी 1950 को अपना पहला गणतंत्र दिवस मनाया था। इसी दिन भारत सरकार अधिनियम(1935) के स्थान पर हमारा संविधान लागू हुआ था।

26 जनवरी 2018 यह 69 वां गणतंत्रदिवस है।

तीन नई खबरें जो 26 जनवरी 2018 से संबंधित हैं-
  • वायुसेना और दो मंत्रालयों के इस फैसले से हवाई यात्रियों को मिलेगी राहत –

26 जनवरी 2018 की तैयारी के दौरान हवाई क्षेत्र के उपयोग पर पाबंदी का समय 9 दिन से घटाकर 7 दिन कर दिया गया है, इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो दिल्ली आने या यहां से कहीं जाने की योजना बना रहे हैं।

  •  गणतंत्र दिवस के मौके पर ड्रोन और हवाई हमले का खतरा तथा इन राज्यों की पुलिस को किया गया है अलर्ट-

पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश।

  • गणतंत्र दिवस पर इतिहास खुद को दोहरायगा, आएंगे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जो को विदोदो-

भारत ने 26 जनवरी 1950 को अपना पहला गणतंत्र दिवस मनाया था तथा उस समय दक्षिण पूर्व एशिया के दिग्गज नेता और इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णों मुख्य अतिथि थे। आजादी के 68 साल बाद भारत ने एक बार फिर से इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जो को विदोदो को आमंत्रित किया है।

Related Articles

error: Content is protected !!