इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत
प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल जोगलथम्बी
महाराष्ट्र प्रान्त के नासिक जिले में जोगलथम्बी नामक स्थान स्थित है। यहाँ से क्षहरात शासक नहपान के सिक्कों का एक बड़ा ढ़ेर प्राप्त हुआ है। इसमें लगभग 13250 सिक्के है। इनमें दो-तिहाई से भी अधिक सिक्के ऐसे है जो सातवाहन नरेश गौतमीपुत्र शातकर्णि द्वारा पुनः अंकित कराये गये है। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि गौतमीपुत्र ने नहपान को पराजित किया था।
जोगलथम्बी में उसका राजकीय कोषागार स्थित था। गौतमीपुत्र ने उसके ऊपर अपना अधिकार जमा लिया। नासिक लेख से भी इसका समर्थन होता है।
नासिक गुहाअभिलेख किस शासक का है
References : 1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव
India Old Days : Search