इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल : अश्मक

आन्ध्र प्रदेश की गोदावरी नदी के तट पर स्थित अश्मक बुद्धकालीन भारत का एक प्रमुख राज्य था। अंगुत्तर निकाय में इसका नाम षोडश महाजनपदों की सूची में आता है। इसकी राजधानी पोटल या पोटलि थी। वायुपुराण तथा महाभारत में अश्मक नामक राजा का उल्लेख मिलता है। लगता है कि इसी के नाम से राज्य का नामकरण हुआ।

16 महाजनपद क्या थे?

बौद्ध साहित्य से पता चलता है कि अश्मक का सम्बन्ध अवन्ति जनपद से था। नासिक लेख में इस राज्य का उल्लेख मिलता है जिसे गौतमीपुत्र शातकर्णि ने जीतकर अपने साम्राज्य में मिला लिया था। अश्मक का नाम अस्सक भी मिलता है।

सातवाहन शासक गौतमी पुत्र शातकर्णी का इतिहास

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!