रुम्मिनदेई अभिलेख किसका है?

0

रुम्मिनदेई अभिलेख किसका है?

Suman Changed status to publish नवम्बर 15, 2021
0

रुम्मिनदेई अभिलेख – यह एकमात्र आर्थिक अभिलेख है। इसमें अशोक ने बुद्ध के जन्म स्थल होने के कारण कर की दर को समाप्त कर दिया। जबकि भाग कर को 118 कर दिया था।इस अभिलेख में यह भी उल्लेख है कि उसने लुम्बिनी गाँव के धार्मिक कर माफ कर दिये और मालगुजारी के रूप में आठवाँ हिस्सा तय कर दिया।

रुम्मिनदेई नामक स्थल की जानकारी

रुम्मिनदेई अथवा रुमिनोदेई शाक्य गणराज्य की राजधानी कपिलवस्तु के निकट उत्तर प्रदेश के ककराहा नामक ग्राम से 14 मील और नेपाल-भारत सीमा से कुछ दूर पर नेपाल के अन्दर रुमिनोदेई नामक ग्राम ही लुम्बनीग्राम है, जो गौतम बुद्ध के जन्म स्थान के रूप में जगत प्रसिद्ध है। रुम्मिनदेई के अशोक-स्तंभ पर खुदा हुआ लेख ब्राह्मी लिपि में है और बाएँ ओर से दाईं ओर को पढ़ा जाता है। यहाँ से प्राप्त अभिलेख से ज्ञात होता है कि सम्राट अशोक अपने राज्याभिषेक के बीस वर्ष बाद लुम्बिनी आया था। उसने यहाँ अर्चना की क्योंकि यह शाक्यमुनि की पावन जन्म स्थली है। उसने रुम्मिनदेई में एक बड़ी दीवार बनवायी और एक प्रस्तर स्तम्भ स्थापित कराया।

Suman Changed status to publish नवम्बर 15, 2021
Write your answer.
error: Content is protected !!