पुनर्जागरण से संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य
- पुनर्जागरण से यूरोप में नवयुग का सूत्रपात हुआ।
- 1350-1550 ई. के काल को पुनर्जागरण काल कहा जाता है।
- मानव की मनः स्थिति, चिन्तन, प्रवृत्ति एवं जिज्ञासा के पुनः जन्म को पुनर्जागरण कहा जाता है।
- मानववाद, राष्ट्रवाद, नवीन अन्वेषण और कला व साहित्य के स्वरूप में परिवर्तन पुनर्जागरण की प्रमुख विशेषताएं हैं।
- पुनर्जागरण का केन्द्र इटली को माना जाता है, जो प्राचीन रोमन सभ्यता का केन्द्र था।
- विश्व की पूर्वी सभ्यता व संस्कृतियों से पाश्चात्य संपर्क पुनर्जागरण का प्रमुख कारण माना जाता है।
- मानववाद का विकास पुनर्जागरण काल का महत्त्वपूर्ण परिणाम है।
- स्थापत्य, मूर्तिकला, चित्रकला व संगीत कला के क्षेत्र में भारी परिवर्तन पुनर्जागरण काल में दृष्टिगोचर हुए।
- भौगोलिक खोजें एवं वैज्ञानिक आविष्कार पुनर्जागरण की महत्त्वपूर्ण देन है।
- धर्म सुधार आंदोलन ने यूरोपीय समाज को प्रगति की ओर अग्रसर किया।
- धर्म सुधारकों ने नैतिकता व पवित्रता को मोक्ष हेतु आवश्यक बताया।
- औद्योगिक क्रांति से हस्त उद्योगों का मशीन उद्योगों में परिवर्तन हुआ।
- औद्योगिक क्रांति ने विश्व में उपनिवेशवाद को बढावा दिया।
महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
पुनर्जागरण का साहित्यिक अर्थ क्या है ?
उत्तर – नया जन्म।
सिस्टाइन मैडोना नामक चित्र बनाने वाले चित्रकार का नाम क्या था ?
उत्तर – रेफेल।
द मार्निंग स्टार ऑफ रिफोर्मेशन, किसे कहा जाता है?
उत्तर – जॉन वाईक्लिफ।
पॉप मोचन पत्रों की बिक्री हेतु अधिकृत पादरी कौन था?
उत्तर – टेटजेल।
फ्लोरेन्स के गिरजाघर का सुन्दर द्वार, जिसे माइकेल ऐंजिलो ने स्वर्ग में रखे जाने योग्य कहा, किसने बनाया था ?
उत्तर – गिबर्टी।
वाटर फ्रेम नामक सूत कातने का यंत्र बनाने वाले का नाम क्या था?
उत्तर – आर्कराइट।
रेनेसां शब्द का प्रथम प्रयोग किसने किया?
उत्तर – जॉर्जियो वैसारी ने किया था।
यूरोप में धर्म युद्धों का काल क्या था?
उत्तर – 1095 और 1291ई. तक।
मुद्रण-यंत्र का आविष्कार सर्वप्रथम कहाँ हुआ?
उत्तर – चीन में हुआ था।
मानववाद का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर – पैट्रार्क को।
धर्म सुधार आंदोलन का प्रमुख उद्देश्य क्या था ?
उत्तर – ईसाई लोगों के नैतिक एवं आध्यात्मिक जीवन को उन्नत करना।
किन्हीं दो धर्म सुधारक पादरियों के नाम बताइए
उत्तर – सेवानरोला, इरेस्मस।
मार्टिन लूथर का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर – इनका जन्म 15 जनवरी 1929 को अटलांटा में हुआ था।
इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिश्चियन रिलीजन किसने लिखी?
उत्तर – काल्विन ने लिखी।
एंग्लीकनवाद का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर – हेनरी अष्टम को कहा जाता है।
औद्योगिक क्रांति का काल क्या था?
उत्तर – अट्ठारहवीं शताब्दी के उत्तरार्ध तथा उन्नीसवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में।
फ्लाइंग शटल का आविष्कार किसने किया?
उत्तर – जॉन के ने 1733 ई. में किया।
औद्योगिक क्रांति की शुरुआत किस उद्योग से हुई?
उत्तर – सूती वस्त्र उद्योग से हुई।
1769 ई. में नया वाष्पचालित इंजन किसने बनाया?
उत्तर – जेम्स वॉट ने।
स्पिनिंग जैनी का आविष्कार किसने किया?
उत्तर – जेम्स हॉरग्रीव्ज ने 1764 ई. में किया।
