ब्रह्म समाज के प्रमुख सिद्धांत कौन-कौन से हैं

1.77K viewsइतिहासआधुनिक भारत
0

ब्रह्म समाज के प्रमुख सिद्धांत कौन-कौन से हैं?

Subhash Saini Changed status to publish अगस्त 13, 2020
0

ब्रह्म समाज के प्रमुख सिद्धांत निम्नलिखित थे-

  • ईश्वर एक है, वह संसार का सृष्टा,पालक और रक्षक है। इसकी शक्ति, प्रेम, न्याय, पवित्रता अपरिमित है।
  • आत्मा अमर है, उसमें उन्नति करने की असीम क्षमता है और वह अपने कार्यों के लिए भगवान के सामने उत्तरदायी है।
  • आध्यात्मिक उन्नति के लिए, प्रार्थना, भगवान का आश्रय और उसके अस्तित्व की अनुभूति आवश्यक है।किसी भी बनाई गई वस्तु को ईश्वर समझकर नहीं पूजना चाहिए और न किसी पुस्तक या पुरुष को मोक्ष का एकमात्र साधन मानना चाहिए।

…अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिंक करे

Subhash Saini Changed status to publish अगस्त 13, 2020
Write your answer.
error: Content is protected !!