लेनिन कौन था

14.86K viewsइतिहास
0

लेनिन कौन था?

Subhash Saini Changed status to publish अगस्त 26, 2020
0

लेनिन का वास्तविक नाम व्लादिमीर इलीइच उल्यानोव था। वह एक रूसी साम्यवादी क्रान्तिकारी, राजनीतिज्ञ तथा राजनीतिक सिद्धांतकार था। रूस के इतिहास में लेनिन का बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। रूस को क्रांति का रास्ता दिखाकर सत्ता तक पहुंचाने में व्लादिमीर लेनिन का अहम योगदान था। लेनिन विचारधारा से मार्क्सवादी था। लेनिन को रूसी क्रांति (बोल्शेविक क्रांति) का नेता माना जाता है। लेनिन का जन्म 1870 में सिंविकर्स के एक अमीर मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उसने 1887 में क्रांतिकारी समाजवादी राजनीति को गले लगाया। रूसी साम्राज्य की ज़ार सरकार के विरोध में में भाग लेने पर उसे कज़न इंपीरियल विश्वविद्यालय से निकल दिया गया था, इसके बाद उसने कानून की डिग्री प्राप्त की। साल 1889 में उन्होंने स्थानीय मार्क्सवादियों का संगठन बनाया। उसके बाद उन्होंने वकालात शुरू की और मार्क्सवादियों के नेता बने। अपनी क्रांति के दौरान उन्हें जेल में भी जाना पड़ा और उन्होंने कई किताबें भी लिखी। मार्क्सवादी विचारक लेनिन के नेतृत्व में 1917 में रूस की क्रांति हुई थी।

रूस के इतिहास में लेनिन का बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। विश्व की राजनीति को उन्होंने एक नया रंग दिया। रूस को क्रांति का रास्ता दिखाकर सत्ता तक पहुंँचाने में व्लादिमीर लेनिन का अहम योगदान था।  रूसी कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक लेनिन के मार्क्सवादी विचारों को ‘लेनिनवाद’ के नाम से जाना जाता है। 54 साल की उम्र में स्ट्रोक की वजह से उनका निधन हो गया था।

Subhash Saini Changed status to publish अगस्त 26, 2020
Write your answer.
error: Content is protected !!