भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का सरकारी इतिहासकार था

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का सरकारी इतिहासकार था?
A. आर. सी. मजुमदार
B. ताराचंद
C. वी. डी. सावरकर
D. एस. एन. सेन
Subhash Saini Changed status to publish अक्टूबर 30, 2020
D. एस. एन. सेन
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का सरकारी इतिहासकार डॉ.एस.एन.सेन था। आर सी मजूमदार को 1857 के विद्रोह का इतिहास लिखने के लिए भारत सरकार द्वारा नियुक्त किया गया था। परंतु सरकारी समिति से अनबन होने के कारण उन्होंने यह कार्य करने से इनकार कर दिया तथा स्वतंत्र रूप से ‘द सिपाय म्युटिनी एंड द रिबेलियन ऑफ 1857’ 1957 ई. में प्रकाशित की। आर सी मजूमदार के इनकार कर देने के बाद भारत सरकार ने डॉ.एस.एन.सेन को नियुक्त किया जिन्होंने ‘एट्टीन फीफ्टी सेवन’ नामक पुस्तक लिखी। वी डी सावरकर की पुस्तक ‘द इंडियन वार ऑफ इंडिपेन्डेस 1857 में इसे ‘सुनियोजित स्वतंत्रता संग्राम’ कहा गया है।
Subhash Saini Changed status to publish अक्टूबर 30, 2020