नादिरशाह ने दिल्ली के नागरिकों के कत्ले-आम का हुक्म क्यों दिया

नादिरशाह ने दिल्ली के नागरिकों के कत्ले-आम का हुक्म क्यों दिया?
Subhash Saini Changed status to publish दिसम्बर 31, 2020
सन् 1739 ई• में फारस के बादशाह नादिर शाह ने भारत पर हमला कर दिया था। करनाल में लड़ाई में उसकी सेना ने मुगलिया सेना को बुरी तरह शिकस्त दी थी। इसके बाद नादिर शाह का दिल्ली पर कब्जा हो गया। लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद यह अफवाह उड़ी कि नादिर शाह ने मुगल शहंशाह मुहम्मद शाह की हत्या कर दी है। उसके बाद दिल्ली में दंगे भड़क गए, लोगों ने नादिर की सेना के कई सिपाहियों को मार दिया। इससे गुस्साए फारस के बादशाह ने दिल्ली में आम लोगों को मारने का हुक्म दिया। उसकी फौज ने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इतिहास में इस घटना को ‘कत्ले-आम’ के तौर पर जाना जाता है।
Subhash Saini Changed status to publish दिसम्बर 31, 2020