मुगल कलाः चित्रकला

अन्य संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य-
- मुगल कालीन कलाः संगीत
- मुगलों कीआर्थिक व्यवस्थाः उद्योग धंधे,व्यापार एवं वाणिज्य
- मुगलकालीन मुद्रा(सिक्के) व्यवस्था
फारस का प्रसिद्ध बिहजाद(पूर्व का रैफेल) संभवतः बाबर के समय भारत आया था।क्योंकि तुजुके बाबरी में एकमात्र चित्रकार बिहजाद का ही नाम मिलता है। इसे बाबर ने अग्रणी चित्रकार कहा है।
मुगल चित्रकला की नींव हुमायूँ के शासन काल में पङी।अपने निर्वासन के दौरान उसने मीर सैय्यद अली और अब्दुस्समद नामक दो फारसी चित्रकारों की सेवाएँ प्राप्त की । जिन्होंने मुगल चित्रकला का शुभारंभ किया।
मीर सैय्यद अली हेरात के प्रसिद्ध चित्रकार बिहजाद (जिसे पूर्व का रैफेल कहा जाता है। ) का शिष्य था।
अब्दुलस्समद ने जो कृतियाँ तैयार की उसमें से कुछ जहाँगीर द्वारा तैयार की गयी-गुलशन चित्रावली में संकलित है।
अकबर ने मुगल चित्रकारी को एक सुव्यवस्थित रूप दिया उसने चित्रकारी के लिए एक अलग विभाग खोला।
आइने अकबरी में मीर सैय्यद अली और अब्दुस्समद के अलावा 15 प्रसिद्ध चित्रकारों के नाम प्राप्त होते हैं।जिनमें कम से कम तेरह हिन्दू चित्रकार थे।
अकबर कालीन प्रमुख चित्रकारों में – दसवंत,बसावन,महेश, लाल मुकंद, सावलदास तथा अब्दुलस्समद प्रमुख थे।
मुगल चित्रशाला में मुगल चित्रकला शैली में चित्रित सबसे प्रारंभिक और महत्त्वपूर्ण मुगलकालीन चित्रसंग्रह–हम्जनामा है जो दास्ताने-अमीर-हम्जा के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस पाण्डुलिपि में करीब 1200चित्रों का संग्रह है।इस कृति में लाल,नीले,पीले,कासनी और काले रंगों के छपाके मिलते हैं।
हम्जनामा को पूर्ण कराने के लिए मीर सैय्यद अली को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।
हम्जनामा पांडुलिपि के चित्रों की विशेषताएं – विदेशी या विजातीय पेङ पौधों और उनके रंग-बिरंगे फूल पत्तों, स्थापत्य अलंकरण की बारीकियों, साजों सामान के साथ-2 स्री आकृतियों एवं आलंकारिक तत्वों के रूप में विशिष्ट राजस्थानी या उत्तर भारतीय चित्रकला के लक्षण यत्र-तत्र मिलते हैं।
मुल्ला अलाउद्दीन कजवीनी ने अपने ग्रंथ –नफाइसुल मासिर में हम्जनामा को हुमायूँ के मस्तिष्क की उपज बताया है।
अकबर के काल में चित्रकला-
अकबर के शासन काल में रज्मनामा नामक एक और पांडुलिपि तैयार की गयी। जिसमें दसवंत (एक कहार का बेटा) द्वारा बनाये गये चित्र मिलते हैं।इस विख्यात चित्रकार के चित्र रज्मनामा के अतिरिक्त अन्यत्र कहीं नहीं मिलते हैं।
अकबर ने दसवंत को अपने समय का प्रथम अग्रणी चित्रकार तथा उसकी कृति रज्मनामा को मुगल चित्रकला के इतिहास में मील का पत्थर कहा है।
अब्दुसस्मद के राजदरबारी पुत्र मुहम्मद शरीफ ने रज्मनामा के चित्रण कार्य का पर्यवेक्षण किया था।
अबुल फजल द्वारा उल्लिखित चित्रकारों में फारुख वेग को छोङकर अन्य सभी चित्रकारों ने इस महत्त्वपूर्ण पांडुलिपि को तैयार करने में सहयोग दिया था।
दसवंत बाद में मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था और उसने 1584ई. में आत्म हत्या कर ली थी।इसकी दो अन्यकृति मिलती हैं-खानदाने-तैमूरिया एवं तूतीनामा।
बसावन अकबर के समय का सर्वोत्कृष्ट चित्रकार था क्योंकि वह चित्रकला के सभी क्षेत्रों – रेखांकन,रंगों के प्रयोग,छवि-चित्रकारी तथा भू-दृश्यों के चित्रण में सिद्धहस्त था।
बसावन की सर्वोत्कृष्ट कृति है-एक कृशकाय (दुबले-पतले)घोङे के साथ एक मजनूँ को निर्जन क्षेत्र में भटकता हुआ चित्र।रज्मनामा के अतिरिक्त प्रमुख चित्रित पांडुलिपि है-रामायण एवं अकबरनामा।
अकबरनामा के चित्रों में यथार्थता एवं विश्वसनीयता कि जो स्वानुभूत भावना दृष्गोचर होती है वह अंयत्र कम ही मिलती है।इसके चित्रों में – पेङ – पौधे, वन्यजीवों और भू-दृश्यों का जीवंत चित्रण मिलता है।
अकबर के शासन काल में पहली बार भित्ति चित्रावली की शुरूआत हुई।
जहाँगीर के समय में चित्रकला-
जहाँगीर का काल मुगल चित्रकला के चरमोत्कर्ष का काल था जहाँगीर ने हेरात के एक प्रसिद्ध चित्रकार आकारिजा के नेतृत्व में आगरा में एक चित्रणशाला की स्थापना की।
जहाँगीर के काल में हस्तलिखित ग्रंथों की विषय – वस्तु को चित्रकारी के लिए प्रयोग की पद्धति को समाप्त करके उसके स्थान पर छवि-चित्र (व्यक्ति के चित्र) प्राकृतिक -दृश्यों एवं व्यक्तियों के जीवन से संबंधित चित्रण की परंपरा की शुरूआत हुई।
जहांगीर के काल के प्रमुख चित्रकारों में – फारूखबेग,बिसनदास, उस्ताद मंसूर,दौलत, मनोहर तथा अबुल हसन थे।
फारुख-बेग जो अकबर के समय मुगल-चित्रणशाला में प्रवेश किया था। जहाँगीर के समय उसने (फारुख वेग) बीजापुर के सुल्तान आदिलशाह का चित्र बनाया था।
दौलत फारुख बेग का शिष्य था।उसने बादशाह जहाँगीर के कहने पर अपने साथी चित्रकारों – बिसनदास गोवर्धन एवं अबुल हसन आदि का सामूहिक चित्र बनाया था।और साथ ही अपना भी एक छवि-चित्र बनाकर लाया था।
जहाँगीर ने अपने अग्रणी चित्रकार बिसनदास को अपने दूत खान आलम के साथ फारस के शाह के दरबार में चित्र बनाकर लाने के लिए भेजा था और उसने शाह उनके अमीरों तथा उनके पिरजनों के अनेक छवि-चित्र बनाकर लाया था।
जहाँगीर के समय के सर्वोत्कृष्ट चित्रकार –उस्ताद मंसूर और अबुल हसन थे।बादशाह ने उन दोनों को क्रमशः नादिर-उल-असरर (उस्ताद मंसूर) और नादिर-उद्-जमा (अबुल हसन) की उपाधि दी थी।
उस्ताद मंसूर प्रसिद्ध पक्षी विशेषज्ञ चित्रकार था जबकि अबुल हसन को व्यक्ति – चित्रों में महारथ हासिल था।
उस्ताद मंसूर-दुर्लभ-पशुओं,विरले पक्षियों और अनोखें पुष्पों के अनेक चित्र बनाये। उसकी महत्वपूर्ण कृतियों में – साइबेरिया का एक बिरला-सारस तथा बंगाल का एक अनोखा पुष्प विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।
अबुल हसन आकारिजा का पुत्र था। वह बादशाह की छाया में ही रहकर बङा हुआ था, उसने 13वर्ष की आयु में ही (1600ई.) में सबसे पहले –ड्यूटर के संत जान पॉल के तस्वीर की एक नकल बनाई थी।
अबुल हसन ने तुजुके-जहाँगीरी के मुख-पृष्ठ के लिए चित्र बनाया था।
लंदन की एक लाइब्रेरी में एक अद्भुत चित्र उपलब्ध है, जिसमें एक चिनार के पेङ पर असंख्य गिलहरियों अनेक प्रकार की मुद्राओं में चित्रित है। यह चित्र संभवतः अबुल हसन का माना जाता है।किन्तु यदि पृष्ठ भाग पर अंकित नामों का प्रभाव माना जाय तो इसे मंसूर एवं अबुल हसन की संयुक्त कृति मानना पङेगा।
शाहजहाँ के काल में चित्रकला-
शाहजहाँ को चित्रकला की अपेक्षा स्थापत्य में अधिक रुचि थी, फिर भी उसने चित्रकला को प्रश्रय दिया।
शाहजहाँ के समय आकृति –चित्रण और रंग-सामंजस्य में कमी आ गयी थी।उसके काल में रेखांकन और बार्डर बनाने में उन्नति हुई।
शाहजहाँ दैवी-संस्करण में अपने चित्र बनवाना अधिक पसंद करता था।उसके समय के प्रसिद्ध चित्रकार- फकीर उल्ला,मीर हाशिम,मुरार,हुनर मुहम्मद नादिर, अनूप और चित्रा प्रमुख थे।
शाहजहाँ का एक विख्यात चित्र भारतीय संग्रहालय में उपलब्ध है, जिसमें शाहजहाँ को सूफी नृत्य करते हुए दिखाया गया है।
औरंगजेब के समय में चित्रकारी-
औरंगजेब ने चित्रकला को इस्लाम विरोधी मानकर बंद करवा दिया था।
किन्तु अपने शासन काल के अंतिम वर्षों में उसने चित्रकारी में कुछ रुचि ली जिसके परिणामस्वरूप उसके कुछ लघु-चित्र शिकार खेलते हुए,दरबार लगाते हुए तथा युद्ध करते हुए प्राप्त होते हैं।
औरंगजेब के बाद मुगल चित्रकार अन्यत्र जाकर बस गये,जहाँ पर अनेक क्षेत्रीय चित्रकला शैलियों का विकास हुआ।
मनूची ने लिखा है कि –औरंगजेब की आज्ञा से अकबर के मकबरे वाले चित्रों को चूने से पोत दिया गया था।
अकबर के काल में चित्रकला सबसे की सबसे बङी विशेषता –ईरानी शैली के सपाट प्रभाव के स्थान पर भारतीय वृत्ताकार शैली का प्रभाव पङा, जिससे चित्रों – त्रिविनितयि प्रभाव आ गया।
जहाँगीर के काल में शिकार,युद्ध तथा दरबार के दृश्यों (अकबरकालीन ) के अलावा व्यक्ति -चित्रों (छवि चित्रों) तथा प्राकृतिक -दृश्यों (पशु-पक्षियों आदि) के चित्रों को बनाने में विशेष प्रगित हुई।
मुगल कालीन चित्रकारों ने मुस्लिम धार्मिक गाथाओं पर चित्र बनाने में संकोच किया, परंतु हिन्दू पौराणिक गाथाओं और ईसाई धर्म की कहानियों से संबंधित विषयों पर चित्र बनाया गया।
अकबर ने चित्रकला की प्रशंसा करते हुए लिखा है कि- चित्रकार के पास ईश्वर को पहचानने का एक विचित्र साधन होता है।
जहाँगीर ने अपनी आत्मकथा तुजुके-जहाँगीरी में लिखा है कि – कोई भी चित्र चाहे वह किसी मृतक व्यक्ति द्वारा बनाया गया हो या फिर जीवित व्यक्ति द्वारा,मैं देखते ही तुरंत बता सकता हूँ कि यह किस चित्रकार की कृति है। यदि कोई सामूहिक चित्र है तो मैं उनके चेहरे पृथक-2 कर यह बता सकता हूँ कि प्रत्येक अंग किस चित्रकार ने बनाया है।
पर्सी ब्राउन ने कहा है कि- जहाँगीर के साथ ही मुगल चित्रकला की वास्तविक आत्मा पतनोंन्मुख हो गयी।
मुगलकालीन प्रमुख चित्रकार –
हुमायूँ कालीन चित्रकार-मीर सैय्यद अली और अब्दुलस्समद
अकबरकालीन चित्रकार- अग्रणी चित्रकार –दसवंत, सर्वोत्कृष्ट चित्रकार-उस्ताद मंसूर (पशु-पक्षी विशेषज्ञ चित्रकार) एवं उपाधि (नादिर-उल-असर) ,अबुल हसन-( व्यक्ति चित्र में सिद्धहस्त,उपाधि नादिर-उल-जमाँ)
मुगलकालीन कुछ विशिष्ट चित्र-
- एक कृशकाय घोङे के साथ एक मजनूँ का निर्जन स्थान में भटकता चित्र-बसावन (अकबर)
- बीजापुर के सुल्तान आदिलशाह का एक चित्र- फारुख बेग(जहाँगीर)
- जहाँगीर के आदेश पर बिसनदास गोवर्धन एवं अबुल हसन का एक सामूहिक चित्र तथा अपना भी एक चित्र- दौलत।
- साइबेरियन का एक बिरला सारस-उस्ताद मंसूर
- बंगाल का एक अनोखा पुष्प-उस्ताद मंसूर
- ड्यूटर के संत जान पॉल की तस्वीर-अबुल हसन
- तुजुके – जहाँगीरी के मुख-पृष्ठ के लिए अबुल हसन
- लंदन की लाइब्रेरी में एक चित्र उपलब्ध है, जिसमें एक चिनार के पेङ पर असंख्य गिलहरियाँ अनेक मुद्राओं में चित्रित हैं इसे अबुल हसन की कृति माना जाता है किन्तु पृष्ठ भाग पर अबुल हसन एवं मंसूर दोनों का नाम अंकित होने के कारण इसे दोनों को संयुक्त कृति माना जाता है।
जहाँगीर कालीन एक प्रसिद्ध चित्रकार मनोहर का नाम –तुजुके जहाँगीरी में नहीं मिलता है।
मुगल काल में यूरोपीय चित्रों के महत्त्वपूर्ण ब्योरों का अध्ययन कर उन्हें अपने चित्रों में संजोने वाले महत्वपूर्ण चित्रकारों में शामिल थे-बसावन,केशवदास,मिशकिन,दौलत, अबुल हसन आदि।
यूरोपीय प्रभाव वाले चित्रकारों में संभवतः मिशकिन सर्वश्रेष्ठ था।
Reference : https://www.indiaolddays.com/