रविवार की छुट्टी का आरंभ कब और कैसे हुआ ?

Solved3.85K viewsसामान्य ज्ञानरविवार
0

रविवार की छुट्टी के इतिहास के बारें में जानकारी

IndiaOldDays .com Selected answer as best जुलाई 19, 2021
1

रविवार की छुट्टी का आरंभ विदेशों में 1843 ई में हुआ , भारत में इसका आरंभ 10 जून 1890 से हुआ | इसका श्रय मजदूर नेता श्री मेघाजी लोखंडे को जाता है |
भारत में
बात 1857ई. से 26 साल बाद की है जब मजदूरों के नेता श्री मेघाजी लोखंडे ने मजदूरों के हक़ में अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने सप्ताह में एक दिन छुट्टी के लिए अपना संघर्ष शुरू किया। बहुत लम्बे समय तक चले इस जद्दोजहद में आखिर 7 वर्ष बाद 10 जून, 1890 को श्री मेघाजी लोखंडे का प्रयास सफल हुआ और अंग्रेजी हुकूमत को रविवार के दिन सबके लिए अवकाश घोषित करना पड़ा। श्री मेघाजी लोखंडे के इस प्रयास को सम्मान देने के लिए 2005 में उनके नाम का डाक टिकेट भी जारी किया गया था। इतना ही नहीं दोपहर में आधे घंटे खाना खाने के लिए भी छुट्टी उन्हीं के प्रयास से मिली थी।
विदेशों में
अधिकतर मुस्लिम देशों में इबादत का दिन शुक्रवार को मन जाता है। इस कारण वहां शुक्रवार को ही छुट्टी होती है। परन्तु ज्यादातर देशों में रविवार को ही अवकाश का प्रावधान है। इसके पीछे कारण यही था कि उन्हें भी आराम करने के लिए एक दिन चाहिए था। और जो कहानी आपने ऊपर पढ़ी उसके ही नक़्शे कदम पर चलते हुए 1843ई. को अंग्रेजों ने छुट्टी करने के आदेश निकाले। उसके बाद ही यह भारत तक पहुंचा।
Reference : https://www.apratimblog.com/sunday-holiday-history-in-hindi/

Suman Changed status to publish अगस्त 15, 2021
Write your answer.
error: Content is protected !!