वुड्रो विल्सन कौन था?

2.66K viewsइतिहासवुड्रो विल्सन
0

वुड्रो विल्सन कौन था?

Suman Changed status to publish अगस्त 23, 2022
0

लोक प्रशासन की बौद्धिक जङों में वुड्रो विल्सन द्वारा 1880 में किए गये उनके अग्रणी योगदान को देखा जा सकता है। हालांकि अमरीकी लोक प्रशासन के जन्मदाता के तौर पर गुडनाउ जाने जाते हैं। हालांकि अमरीकी लोक प्रशासन के जन्मदाता के तौर पर गुडनाउ जाने जाते हैं। लेकिन वास्तव में यह विल्सन थे जिन्होंने अपने प्रसिद्ध लेख द स्टडी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के जरिये प्रशासन के व्यवस्थित और वैज्ञानिक अध्ययन पर जोर दिया तथा इसके प्रति विद्यार्थियों में रुचि जगाई। उनका यह निबंध इस मायने में युगांतकारी साबित हुआ है कि इसमें पहली बार सरकार चलाने की प्रक्रिया को विश्लेषणात्मक अध्ययन का विषय बनाया गया। इसके बाद ही लोक प्रशासन को लेकर उत्सुकता बढी।

थामस वुड्रो विल्सन का जन्म 28 दिसंबर 1856 को अमरीका के वर्जीनिया प्रांत में हुआ। उन्होंने राजनीति, सत्ता और कानून का अध्ययन किया। 1879 में उन्होंने प्रिंस्टन से स्नातक की उपाधि हासिल की और 1886 में यहीं से डाक्टरेट की उपाधि भी हासिल की। उनके शैक्षिक काल का एक दिलचस्प पहलू यह है कि जब वह 28 वर्ष के थे और स्नातक के द्वितीय वर्ष में छात्र थे उन दिनों उनकी किताब कांग्रेसनल गवर्नमेंट प्रकिशित हुई। उनकी यह किताब उनके अपने लोक प्रशासन के अध्ययन से बिल्कुल स्वतंत्र थी जिसे पी.एच.डी. की डिग्री प्राप्त करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था।

वुड्रो विल्सन 1886 से 1902 तक राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर थे और 1902 से 1910 तक वह प्रिंस्टन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहे। 1910 में उन्हें न्यूजर्सी राज्य का गवर्नर चुना गया और 1913 में वह अमरीका के राष्ट्रपति बने। उनकी मृत्यु 1924 में हुई। उन्होंने आठ किताबें लिखी और उनके बहुत सारे लेख प्रकाशित हुए। राजनीति विज्ञान के प्रख्यात प्रोफेसर होने के साथ ही वह प्रशासनविद, इतिहासकार, शिक्षा शास्त्री, समाज सुधारक तथा राजनीतिज्ञ भी थे। अपने समय की घटनाओं से बेहद प्रभावित विल्सन का मानना था कि सिर्फ प्रशासन शास्त्र का वैज्ञानिक अध्ययन ही राजनीतिक दुरवस्था और ध्वस्त व्यवस्था को सही कर सकता है। अपने राजनीतिक दर्शन को गढने में वुड्रो विल्सन निःसंदेह एडमड बुर्के से बहुत प्रभावित थे, जबकि वाल्टर बॉगेहॉट ने उनके प्रशासन और तुलनात्मक सरकार संबंधी विचारों को बदला।

Suman Changed status to publish अगस्त 23, 2022
Write your answer.
error: Content is protected !!