जैकोबिन क्लब का नेता कौन था?

0

जैकोबिन क्लब का नेता कौन था?

Suman Changed status to publish नवम्बर 9, 2021
0

जैकोबिन क्लब का नेता मैक्सिमिलियन रॉबस्पियर था। जैकबिन क्लब 1789 में स्थापित किया गया था। और 12 नवंबर 1794 को विलुप्त हो गया।

मैक्समिलियन रॉब्सपियर एक फ़्रांसीसी वकील और राजनीतिज्ञ थे। इन्हें फ़्रान्सीसी क्रान्ति से जुड़े सर्वाधिक प्रसिद्ध और प्रभावशाली लोगों में गिना जाता है। रॉबस्पियर, स्टेट्स जेनरल, फ्रांस की राष्ट्रीय संविधान सभा, और जैकोबिन क्लब के सदस्य थे। रॉब्सपियर स्वभाव से अंतर्मुखी और रूसो के अनन्य भक्त थे। उन्होंने ने फ्रांस में सार्वत्रिक पुरुष मताधिकार लागू करने और दास प्रथा को पूर्णतया समाप्त करने के लिए आन्दोलन का नेतृत्व किया।

रोब्सपियर को लेंकोरेप्तिब्ल (l’Incorruptible) अर्थात जिसे भ्रष्ट न किया जा सके की उपाधि दी गयी थी।

रोब्स्पियर ने नियंत्रण एवं दंड की सख्त नीती अपनाई। रोब्स्पियर ने अपनी नीतियों को इतनी सख्ती से लागू किया कि उसके समर्थक भी त्राहि-त्राहि करने लगे। अंततः जुलाई 1794 में न्यायालय द्वारा उसे दोषी ठहराया गया और गिरफ्तार करके अगले ही दिन उसे गिलोटिन पर चढ़ा दिया गया।

Suman Changed status to publish नवम्बर 9, 2021
Write your answer.
error: Content is protected !!