अर्जुनलाल सेठी कौन थे?

0

अर्जुनलाल सेठी कौन थे?

Suman Changed status to publish जुलाई 7, 2022
0

अर्जुनलाल सेठी का जन्म 9 सितंबर 1880 को हुआ था। इनके पिता का नाम जवाहरलाल सेठी तथा माता का नाम पर्ची देवी था। 1898 में इन्होंने मैट्रिक व 1902 में बी.ए. पास किया। यह दिगंबर जैन खंडेलवालों में प्रथम व्यक्ति थे, जिन्होंने बी.ए. पास किया।

इन्हें जिलाधीश का पद दिया गया था, लेकिन इन्होंने स्वीकार नहीं किया और अपने पिता की मृत्यु के बाद चौमूँ ठिकाने का कार्यभार संभाला। इन्होंने किसानों से अधिक लगान वसूल करने के परिणामस्वरूप 1904 में क्रांतिकारी समिति का गठन किया। 1908 के रेग्युलेशन अधिनियम के अन्तर्गत छः साल की सजा हुई। सेठी जी ने जेल के अंदर 60 दिन तक सत्याग्रह किया। इनकी गणना राष्ट्रीय नेता एवं संस्कृत, अरबी, फारसी व अंग्रेजी के विद्वानों में की जाती थी।

Suman Changed status to publish जुलाई 7, 2022
You are viewing 1 out of 1 answers, click here to view all answers.
Write your answer.
error: Content is protected !!