अलबरूनी किसका दरबारी था?

0

अलबरूनी किसका दरबारी था?

Suman Changed status to publish सितम्बर 30, 2021
0

अलबरूनी महमूद गजनवी का दरबारी था।  अलबरूनी महमूद के दरबार का रत्न था वह एक सुप्रसिद्ध दार्शनिक, गणितज्ञ और इतिहासकार था। उसका असली नाम अबू रेहान मुहम्मद बिन अहमद था। वह महमूद गजनवी के सम्पर्क में तब आया जब महमूद ने खीवा पर आक्रमण किया और अबू रेहान को बंदी बनाकर उसके समक्ष लाया गया। अबू रेहान महमूद गजनवी के साथ भारत आया और वर्षों भारत में रहा। भारतीय सभ्यता ने उसको आकर्षित किया। उसने संस्कृत भाषा सीखी और भारतीय दर्शन का अध्ययन किया। उसने भारत के एक बड़े भाग का भ्रमण किया और तत्कालीन भारतीय सामाजिक और आर्थिक स्थिति का अध्ययन किया और इसका पूरा विवरण अपनी पुस्तक तहकीक-ए-हिन्द में दिया। यह पुस्तक तत्कालीन ग्यारहवीं शताब्दी के भारत की सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक और आर्थिक स्थिति का सही चित्रण करती है।

Suman Changed status to publish सितम्बर 30, 2021
You are viewing 1 out of 1 answers, click here to view all answers.
Write your answer.
error: Content is protected !!