अलबरूनी भारत कब आया?

अलबरूनी का पूरा नाम अबु रेहान मुहम्मद बिन अहमद अलबरूनी था। यह एक फारसी विद्वान लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक था। अलबरूनी की रचनाएँ अरबी भाषा में हैं पर उसे अपनी मातृभाषा फारसी के अलावा तीन और भाषाओं का ज्ञान था – सीरियाई, संस्कृत, यूनानी। वो भारत और श्रीलंका की यात्रा पर 1017-20 के मध्य आया था।
गजनी के महमूद गजनवी, जिसने भारत पर कई बार आक्रमण किये, के कई अभियानों में वो सुल्तान के साथ था। अलबरुनी को भारतीय इतिहास का पहला जानकार कहा जाता था। प्रारम्भ में अलबरूनी ख़्वारिज्म के ममुनि शासक का मंत्री था क्योंकि शासक उसकी विद्वता से प्रभावित था।।
अलबरूनी कौन था?
Suman Changed status to publish सितम्बर 24, 2021