करनाल का युद्ध कब हुआ था?

करनाल का युद्ध – करनाल का युद्ध 24 फरवरी, 1739 को लङा गया।
यह युद्ध नादिरशाह और मुगल सम्राट मुहम्मदशाह के मध्य लड़ा गया। नादिरशाह के आक्रमण से भयभीत होकर मुहम्मदशाह 80 हजार सेना लेकर ‘निजामुलमुल्क’, ‘कमरुद्दीन’ तथा ‘खान-ए-दौराँ’ के साथ आक्रमणकारी का मुकाबला करने के लिए चल पड़ा था। शीघ्र ही अवध का नवाब सआदत खाँ भी उससे आ मिला। करनाल युद्ध तीन घण्टे तक चला था। खान-ए-दौराँ इस युद्ध में मारा गया और सआदत खां बंदी बना लिया गया।
Suman Changed status to publish नवम्बर 15, 2022