किस अधिनियम के अन्तर्गत इंग्लैण्ड में बोर्ड ऑफ कन्ट्रोल (नियंत्रण मंडल) की स्थापना की गयी?

0

किस अधिनियम के अन्तर्गत इंग्लैण्ड में बोर्ड ऑफ कन्ट्रोल (नियंत्रण मंडल) की स्थापना की गयी?

Suman Changed status to publish अप्रैल 8, 2023
0
पिट इंडिया एक्ट के तहत इंग्लैण्ड में बोर्ड ऑफ कंट्रोल की स्थापना की गयी। पिट्स इंडिया एक्ट – 1774 से 1783 के बीच विभिन्न घठनाओं ने रेगुलेटिंग एक्ट को स्पष्ट कर दिया था। मद्रास व बंबई की प्रसीडेन्सियों पर बंगाल सरकार का पर्याय नियंत्रण ने होनो के कारण कंपनी को अनावश्यक युद्धों में उलझना पङा थ। सर्वोच्च न्यायालय से संबंधित दोषों को 1781 के एक अधिनियम द्वारा दूर कर दिया गया। किन्तु प्रशासन संबंधी दोषों को 1781 के एक अधिनियम द्वारा दूर कर दिया गया। किन्तु प्रशासन संबंधी दोष अभी भी विद्यमान थे। 1781-82 में इंग्लैण्ड की संसद ने वॉरेन हेस्टिंग्ज को वापस बुलाना चाहा,किन्तु कंपनी के हिस्सेदारों की सभा ने इसका सफलतापूर्वक विरोध किया। इससे कंपनी पर संसद का अपर्याप्त नियंत्रण भी स्पष्ट हो गया। अतः रेग्युलेटिंग एक्ट में संशोधन करने की आवश्यकता महसूस की गई। इस संबंध में डूंडास का भारत बिल तथा फाक्स का ईस्ट इंडिया बिल अस्वीकृत हो चुके थे। अतः प्रधानमंत्री यंग पिट्ट ने एक विधेयक प्रस्तुत किया, जो 1784 में पारित कर दिया गया। यह अधिनियम पिट्स इंडिया एक्ट के नाम से प्रसिद्ध हुआ।  
Suman Changed status to publish अप्रैल 8, 2023
You are viewing 1 out of 1 answers, click here to view all answers.
Write your answer.
error: Content is protected !!