कृष्णमृग अभ्यारण्य-ताल छापर कहाँ स्थित है?

कृष्णमृग अभ्यारण्य – चूरू मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में एशिया का सुप्रसिद्ध काले हिरणों का अभ्यारण्य यहाँ का मनोरम पर्यटन स्थल है। बीकानेर के तत्कालीन महाराजा गंगासिंह के जमाने में यह दो हजार हैक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ था।
सन् 1962 ई. में इसे वन विभाग को सौंप दिया गया। वर्तमान में यह 722 हैक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। अभ्यारण्य में चीन, अफगानिस्तान, पाकिस्तान तथा साइबेरिया आदि ठंडे मुल्कों के प्रवासी पक्षी आते हैं।
Suman Changed status to publish दिसम्बर 17, 2021