प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध कब हुआ?

0

प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध कब हुआ?

Suman Changed status to publish जुलाई 7, 2023
0

प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध 1767-69 ई. में लङा गया था।

प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध (1767-69) – यह युद्ध अंग्रेजों की आक्रामक नीति का परिणाम था।हैदरअली ने अंग्रेजों को करारा जवाब देने के उद्देश्य से मराठे तथा निजाम से संधि कर एक संयुक्त सैनिक मोर्चा बनाया।

हैदरअली के नेतृत्व वाले मोर्चे ने अंग्रेजों के मित्र राज्य कर्नाटक पर आक्रमण किया परंतु 1767ई. में हैदर और निजाम तिरुवन्नमलई, संगम में पराजित हुए।

निजाम हैदर का साथ छोङकर अंग्रेजों की ओर हो गया।हैदर ने मंगलौर पर आक्रमण कर बंबई से आई प्रशिक्षित अंग्रेजी सेना को पराजित किया और उन्हें मद्रास तक पिछे धकेल दिया।

1769 ई. में अंग्रेजों ने हैदर अली की शर्तों पर मद्रास की संधि की जिसकी शर्तों के अनुसार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के जीते हुए क्षेत्रों को छोङ दिया। इस तरह प्रथम आंग्ल – मैसूर युद्ध समाप्त हुआ।

आंग्ल-मैसूर युद्धों का वर्णन

Suman Changed status to publish जुलाई 7, 2023
Write your answer.
error: Content is protected !!