इतिहासमध्यकालीन भारतमुगल काल

दोहरिया का युद्ध किस-किस के बीच हुआ था? | Dohariya ka yuddh kis-kis ke beech hua tha | Between whom was the battle of Dohariya fought

दोहरिया का युद्ध – दोहरिया का युद्ध 1532 ई. में हुमायूँ व महमूद लोदी के बीच हुआ था। जिसमें हुमायूँ विजयी हुआ था।

दोहरिया का युद्ध

दोहरिया का युद्ध हुमायूँ के राजत्व काल में अफगानों से पहला मुकाबला था। कालिंजर अभियान के बाद हुमायूँ ने महमूद लोदी की तरफ ध्यान दिया। महमूद लोदी ने बीबन, बयाजीद एवं अन्य अफगान सरदारों से मिलकर जौनपुर और निकटवर्ती क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया था। जौनपुर का मुगल प्रशासक जुन्नैद बरलास अफगानों से पराजित होकर भाग गया था। 1532 ई. में हुमायूँ एक विशाल सेना के साथ महमूद लोदी के विरुद्ध जौनपुर की ओर प्रस्थान किया। गोमती नदी के तट पर स्थित दोहरिया नामक स्थान पर महमूद लोदी पराजित हुआ। वह उङीसा की ओर भाग गया। कुछ अफगान गुजरात और बिहार चले गये। जौनपुर पर पुनः हुमायूँ का अधिकारहो गया। सुल्तान जुनैद बरलास को जौनपुर का प्रशासक नियुक्त कर हुमायूँ आगरा लौट आया आगरा लौटकर उसने भव्य उत्सव का आयोजन किया जिसमें अमीरों एवं उच्च पदाधिकारियों को बहुमूल्य खिलअत एवं घोङे पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।

References :
1. पुस्तक - मध्यकालीन भारत, लेखक- एस.के.पाण्डे 

Related Articles

error: Content is protected !!