इतिहासविश्व का इतिहास

सेण्ट जर्मेन की संधि

सेण्ट जर्मेन की संधि

सेण्ट जर्मेन की संधि

10 सितंबर, 1919 को आस्ट्रिया के साथ सेण्ट जर्मेन की संधि की गयी। सेण्ट जर्मेन की संधि मित्र राष्ट्रों( इंगलैंड, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस तथा फ्रांस ) एवं आस्ट्रिया के बीच की गई थी।

सेण्ट जर्मेन की संधि

इस संधि की मुख्य बात आस्ट्रिया-हंगरी के पुराने विशाल साम्राज्य का विभाजन करना और विभाजन में हिस्सा माँगने वाले पाँच देशों – चेकोस्लोवाकिया, पोलैण्ड, यूगोस्लाविया, इटली और रूमानिया के दावों को संतुष्ट करना था।

सेण्ट जर्मेन की संधि के अनुसार आस्ट्रिया एवं हंगरी में एकतंत्र शासन समाप्त करके लोकतांत्रिक शासन की स्थापना की घोषणा की गयी।

संधि में एक महत्त्वपूर्ण व्यवस्था यह रखी गयी कि भविष्य में आस्ट्रिया जर्मनी के साथ किसी प्रकार का संघ नहीं बनाएगा।

इस संधि के परिणामस्वरूप आस्ट्रिया के भूतपूर्व साम्राज्य के अनेक हिस्से दूसरे देशों को प्राप्त हुए।

आस्ट्रिया के बोहेमिया और मोराविया के प्रदेशों को पृथक करके चेकोस्लोवाकिया नामक एक नए देश का निर्माण किया गया। इस नए देश को लगभग समस्त आस्ट्रियन साइलीशियन किनारे के कुछ अंश और टापू जिनमें सर्बों की प्रधानता थी, सर्बिया के साथ मिला कर यूगोस्लाविया का निर्माण किया गाय। दक्षिणी टिरोल, ट्रीस्टे, इस्ट्रिया, ब्रेनर-दर्रा तथा डालमेशियन किनारे पर दो द्वीप इटली को प्राप्त हुए।

पोलैण्ड को आस्ट्रियन गैलीशिया का क्षेत्र दिया गया और रूमानिया को बुकोविया तथा ट्रांसिलवानिया दिए गए।

इस संधि के परिणामस्वरूप आस्ट्रियन साम्राज्य का क्षेत्रफल 1 लाख 15 हजार वर्गमील से घटकर केवल 32 हजार वर्गमील रह गया। उसकी आबादी 3 करोङ से घटकर केवल 65 लाख रह गई। इस प्रकार वह एक बङे साम्राज्य से छोटे से देश में परिवर्तित हो गया।

जर्मनी की भाँति आस्ट्रिया की सैनिक शक्ति को भी कमजोर बना दिया गया। अब वह 30 हजार से अधिक सैनिक नहीं रख सकता था। नई भर्ती का विषेध कर दिया गया तथा युद्ध सामग्री की मात्रा और लङाकू जहाजों की संख्या कम कर दी गयी। नौ सेना के नाम पर उसे केवल तीन नौकाएँ रखने की स्वीकृति दी गयी।

इसके अलावा उस पर भी क्षतिपूर्ति की भारी रकम लाद दी गयी और उसकी राष्ट्रीयता कला की निधियाँ 20 वर्ष के लिये जब्त कर ली गयी। इस संधि ने आस्ट्रिया की रीढ तोङ दी।

सेण्ट जर्मेन की संधि की मुख्य बातें

  • बोस्निया एवं हर्जेगोविना प्रदेश छीनकर सर्बिया को दिये गए
  • कुछ क्षेत्रों को अलग कर चेकोस्लोवाकिया राज्य की स्थापना की गई।
  • आस्ट्रिया पर जर्मनी के साथ किसी भी प्रकार के राजनैतिक सम्बन्धों पर रोक लगाई गई।
1. पुस्तक- आधुनिक विश्व का इतिहास (1500-1945ई.), लेखक - कालूराम शर्मा

Online References
wikipedia : सेण्ट जर्मेन की संधि

Related Articles

error: Content is protected !!