दिवसदिसम्बरसम सामयिकी

25 दिसम्बर : क्रिसमस डे कब मनाया जाता है

विश्व में हर साल 25 दिसंबर, क्रिसमस डे(Christmas day) के रूप में मनाया जाता है।यह ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्योंहार है।

कई दिनों पहले से ही क्रिसमस के त्योंहार की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस पर्व पर लोग रंग-बिरंगी लाइटों, डेकोरेटिव आइटम्स से अपने घरों को सजाते हैं।इस त्योंहर पर क्रिश्चियन लोग खास तौर पर क्रिसमस ट्री को सजाते हैं, क्योंकि क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री का भी खास महत्व होता है।यही कारण है कि क्रिसमस ट्री के बिना क्रिसमस का त्योंहार अधूरा रहता है। यूं तो क्रिसमस ईसाई धर्म के मानने वाले लोगों का त्योहार है। लेकिन अन्य धर्म के लोग भी पूरे उत्साह के साथ क्रिसमस का जश्न मनाते हैं।

क्यों मनाया जाता है क्रिसमस-

25 दिसंबर को हर साल ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में क्रिसमस का त्योंहार मनाया जाता है. ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह यानी जीसस क्रिस्ट को ईश्वर का पुत्र (Son of God) मानते हैं।

गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है?

25 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है क्रिसमस ?

ईसा मसीह का जन्म कब हुआ ये एक रहस्य ही है।बाइबल में ईसा मसीह के जन्म की तारीख की कोई पुष्टि नहीं है।अब सवाल ये उठता है कि आखिर 25 दिसंबर को ही ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है।

दरअसल, शुरुआती दौर में ईसा मसीह के जन्म दिवस को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों की बीच काफी मतभेद हुआ,क्योंकि ये कोई नहीं जानता है कि ईसा मसीह का जन्म कब हुआ। माना जाता है कि ईसा मसीह का जन्म 2 BC और 7 BC के बीच यानी 4 BC में हुआ।लेकिन इस बात का भी कोई सबूत नहीं है।

सबसे पहले कब मनाया गया क्रिसमस का त्योंहार?

बता दें, सबसे पहले 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्योंहार पहले ईसाई रोमन एम्परर  (First Christian Roman Emperor) के समय में  336 ईसवी में मनाया गया था। इसके कुछ साल बाद पोप जुलियस (Pop Julius) ने 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाने का ऐलान कर दिया। तब से दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योंहार बहुत ही जोश और उमंग के साथ मनाया जाता है। खास बात ये है कि दूसरे धर्म के लोग भी इस त्योहार को उतने ही उत्साह से मनाते हैं। क्रिसमस के अवसर पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं। खासतौर पर बच्चों को क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार रहता है https://aajtak.intoday.in/

Related Articles

error: Content is protected !!