आधुनिक भारतइतिहास

1830 की फ्रांस की क्रांति

1830 की फ्रांस की क्रांति

1830 की फ्रांस की क्रांति (French Revolution of 1830)

1830 ई. में फ्रांस में क्रांति हुई। इस क्रांति ने इटली सहित समस्त यूरोप को प्रभावित किया। इटली के परमा, मेडोना और पोप के राज्य में विद्रोह हुए। मैजिनी ने भी इस आंदोलन में भाग लिया था, परंतु आंदोलनकारियों को कठोरता पूर्वक कुचल दिया। मैजिनी को गिरफ्तार करके सेवेना दुर्ग में भेज दिया गया। यहाँ रहते हुए वह गुप्त रूप से अपने क्रांतिकारी विचारों से इटली के क्रांतिकारियों को उत्साहित करता रहा।

फ्रांस की क्रांति के कारण एवं परिणाम

यद्यपि मैजिनी कार्बोनेरी संस्था का सदस्य था, लेकिन दो बार राष्ट्रीय आंदोलनों की असफलता ने उसके मन में इस संस्था के प्रति अविश्वास उत्पन्न किया। इसी बीच 1831 ई. में उसे जेल से मुक्त कर दिया लेकिन तुरंत ही उसे इटली से निर्वासित कर दिया गया। निर्वासित जीवन व्यतीत करते हुए 1831 ई. में फ्रांस के मार्सेल्स नगर में उसने युवा इटली नामक संस्था की स्थापना की। मैजिनी इटली का एकीकरण नवयुवकों के माध्यम से करना चाहता था, अतः 40 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति ही इस संगठन के सदस्य हो सकते थे। युवा इटली ने इटली के नवयुवकों पर ऐसा जादुई प्रभाव डाला कि 1833 ई. तक युवा इटली के सदस्यों की संख्या 60,000 तक पहुँच गयी।

1830 की फ्रांस की क्रांति

युवा इटली के उद्देश्य निम्नलिखित थे-

  • आस्ट्रिया को इटली से बाहर निकालना।
  • इटली को एक संयुक्त राष्ट्र के रूप में एकीकृत करना।
  • इटली में गणतंत्र की स्थापना करना, जिसके संविधान की रचना इटली वासियों द्वारा की जाए।
  • इटली का स्वतंत्रता संग्राम इटली वासियों द्वारा ही लङा जाए। इसके लिए उसने नारा दिया इटली, इटली वालों के लिए, मैजिनी जानता था कि इटली के एकीकरण में आस्ट्रिया सबसे बङी बाधा है अतः यंग इटली के माध्यम से वह युवकों को शिक्षित, अनुशासित बनाकर देस सेवा के लिए तैयार करना चाहता था, ताकि संघर्ष के समय किसी और देश की सहायता की आवश्यकता न पङे।

मैजिनी लेखक भी था, उसने एक समाचार पत्र संयुक्त इटली निकाला जिसके माध्यम से उसने अपने क्रांतिकारी व ओजस्वी विचारों को इटली के राष्ट्रवादियों के मध्य प्रेषित कर राष्ट्रवादी भावनाओं को जागृत किया। हेजन ने मैजिनी के बारे में लिखा है – मैजिनी की समता वाला अन्य कोई निर्भीक आचरण वाला, विचारशील, मृदुभाषी और उत्साही नेता नहीं देखा गया।

Related Articles

error: Content is protected !!