प्रश्न एवं उत्तरमध्यकालीन भारत

गुलाम वंश से संबंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर

प्रश्न1. 1206ई. से 1290 ई. तक उत्तरी भारत में शासन करने वाले सुल्तानों के लिये सबसे उचित संज्ञा होगी-

उत्तर- मामलूक वंश

प्रश्न2. दिल्ली सल्तनत का प्रथम वैधानिक सुल्तान था-

उत्तर- इल्तुतमिश

प्रश्न3. दिल्ली के सुल्तानों में किसे लाख बख्श के रूप में जाना जाता है-

उत्तर- कुतुबुद्दीन ऐबक

प्रश्न4. कुतुबुद्दीन ऐबक की राजधानी थी-

उत्तर- लाहौर

प्रश्न5. निम्नलिखित में से सुमेलित नहीं है-

(a) कुतुबुद्दीन ऐबक-कुत्बी वंश

(b) इल्तुतमिश-सम्शी वंश

(c) गयासुद्दीन तुगलक-तुगलक वंश

(d) रजिया सुल्तान- बलबन वंश

उत्तर(d) रजिया सुल्तान- बल्बनी वंश।

प्रश्न6. इल्तुतमिश गद्दी पर बैठा –

उत्तर- 1211 ई.में

प्रश्न7. कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु कैसे हुई-

उत्तर- चौगान खेलते समय

प्रश्न8. कौनसे सुल्तान के कोई सिक्के नहीं प्राप्त हुये हैं-

उत्तर- कुतुबुद्दीन ऐबक

प्रश्न9. इल्तुतमिश गद्दी पर बैठने से पहले कहाँ का सूबेदार था-

उत्तर- बदायूँ

प्रश्न10. दिल्ली सुल्तानों का कालक्रम क्या था-

उत्तर- कुतुबुद्दीन ऐबक, आरामशाह, इल्तुतमिश, फिरोजशााह,रजिया,बहरामशाह, मसूदशाह, नासिरुद्दीन महमूद, बलबन, क्यूमर्श।



प्रश्न11.रजिया सुल्तान ने कितने वर्षों तक शासन किया था-

उत्तर- 4 वर्ष

प्रश्न12. इल्तुतमिश की मृत्यु तथा गयासुद्दीन बलबल के सिंहासन पर बैठने के पूर्व दिल्ली में कितने शासकों ने शासन किया-

उत्तर- 4 शासकों ने

प्रश्न13. मुहम्मद गौरी की मृत्यु के उसके बाद उसके साम्राज्य का वास्तविक दावेदार कौन था-

उत्तर- ताजुद्दीन यल्दौज, नासिरुद्दीन कुबाचा, कुतुबुद्दीन ऐबक ये तीनों ही वास्तविक दावेदार थे।

प्रश्न14. इल्तुतमिश ने किसे अपना उत्तराधिकारी चुना था –

उत्तर- रजिया

प्रश्न15.इल्तुतमिश को बगदाद के खलीफा द्वारा खिलअत कब प्राप्त हुई-

उत्तर- 1229 ई.

प्रश्न16. बलबन ने कौन-2 सी उपाधियाँ धारण की थी-

उत्तर- जिल्ली इल्लाह या ईश्वर का प्रतिबिम्ब की उपाधि धारण की।

प्रश्न17. सिजदा और पायबोस प्रथा का प्रचलन किसने किया था-

उत्तर- बलबन ने

प्रश्न18. चालीसा या चहलगानी का अस्तित्व किसके शासनकाल में आया-

उत्तर- इल्तुतमिश

प्रश्न19. पहली बार मंगोलों का आक्रमण किसके शासनकाल में हुआ-

उत्तर- इल्तुतमिश

प्रश्न20. गुलामवंश या मामलूक वंश का संस्थापक कौन था-

उत्तर- कुतुबुद्दीन ऐबक

प्रश्न21. गुलामवंश का अंतिम शासक कौन था-

उत्तर- कैकुबाद

प्रश्न22. रक्त और लौह की नीति अपनाने वाला सुल्तान कौन था-

उत्तर- गयासुद्दीन बलबन

प्रश्न23. चाँदी का टंका और ताँबे का जीतल का प्रचलन किसने शुरू किया-

उत्तर- इल्तुतमिश ने

प्रश्न24. चहलगानी का संहार किसने किया-

उत्तर- बलबन ने

प्रश्न25. दिल्ली सल्तनत में अक्ता प्रणाली का प्रारंभ किसने किया-

उत्तर- इल्तुतमिश ने

प्रश्न26. इल्तुतमिश, बलबन तथा अलाउद्दीन खिलजी ने एक जैसा कार्य कौनसा किया था-

उत्तर- मंगोलों का सामना

प्रश्न27. मिनहाज – उस – सिराज किस वंश के शासकों का समकालीन था-

उत्तर- गुलाम वंश

प्रश्न28.बलबन अपने आप को किसका वंशज मानता था-

उत्तर- अफरासिया

Reference : https://www.indiaolddays.com/

Related Articles

error: Content is protected !!