प्राचीन भारतइतिहासमौर्य साम्राज्य

रुद्रदामन का जूनागढ अभिलेख कहाँ स्थित है?

रुद्रदामन का जूनागढ अभिलेख (150ई.) संस्कृत भाषा में पहला वृहद या विस्तृत अभिलेख है। यह अभिलेख सौराष्ट्र, काठियावाड़ प्रान्त, गुजरात में स्थित है। इस अभिलेख में शक शासक रुद्रदामन की उपलब्धियों का वर्णन मिलता है। इस अभिलेख के अनुसार रुद्रदामन ने सातवाहन शासक वशिष्ठीपुत्र पुलुमावि को पराजित किया तथा अपनी पुत्री से विवाह करवाया।

जूनागढ अभिलेख से जानकारी मिलती है, कि चंद्रगुप्त मौर्य के समय सौराष्ट्र क्षेत्र में पुष्यगुप्त ने सुदर्शन झील की मरम्मत करवायी। सुदर्शन झील का निर्माता चन्द्रगुप्त मौर्य था।रुद्रदामन के समय उसके अधिकारी सुविशाख ने इस झील की पुनः मरम्मत करवायी। चंद्रगुप्त मौर्य का जीवन-परिचय। रुद्रदामन ने झील की मरम्मत करवाने के लिये अपनी प्रजा से बेगार (विष्टी) करवायी थी। (पहली बार बेगार अभिलेखीय साक्ष्य जूनागढ अभिलेख है। बेगार शब्द का उल्लेख पहली बार हुआ है।)

Note: सुदर्शन झील का पुनर्निर्माण मौर्य सम्राटअशोक, रुद्रदामन और स्कन्दगुप्त द्वारा करवाया गया।

Reference : https://www.indiaolddays.com/

Related Articles

error: Content is protected !!