इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल उद्भाण्डपुर

यह स्थान सम्प्रति पाकिस्तान में स्थित है। सिन्ध नदी के तट पर बसे हुए अटक से 16 मील उत्तर की ओर उद्भाण्डपुर नामक स्थान पर है। सिकन्दर के आक्रमण के समय यह नगर प्रसिद्ध था। तक्षशिला के राजा आम्भी ने सिकन्दर के पास संधि का प्रस्ताव लेकर अपना जो दूत भेजा था वह इसी स्थान में उसे मिला था। क्लासिकल लेखकों ने इस स्थान का उल्लेख किया है। कल्हण ने संभवत: इसी नगर का उल्लेख उद्खण्ड नाम से किया है।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!