सुपर कम्प्यूटर क्या होता है

2.24K viewsकंप्यूटर
0

सुपर कम्प्यूटर क्या होता है?

Subhash Saini Changed status to publish जनवरी 9, 2021
0

सुपर कम्प्यूटर(Super Computer)  सामान्य कंप्यूटर की तुलना में असाधारण तेजी से काम करने वाले कम्प्यूटरों को कहते है। इन कंप्यूटरों के काम करने की गति को फ्लोटिंग पाॅइंट ऑपरेशंस प्रति सेकंड(फ्लाॅप्स) के आधार पर तय किया जाता है, जबकि सामान्य कंप्यूटरों की गति मिलियन इंस्ट्रक्शंस प्रति सेकंड (एमआईपीएस) से तय होती है। सुपर कंप्यूटरों में हजारों, लाखों प्रोसेसर लगे होते है, जो एक सेकंड में खरबों गणनाए कर सकते है। आधुनिक परिभाषा के अनुसार, वे कंप्यूटर जो 500 मेगाफ्लाॅप की क्षमता से कार्य कर सकते है, सुपर कंप्यूटर कहलाते है। मीट्रिक प्रणाली में प्रत्यय मेगा दस लाख की संख्या को व्यक्त करता है, जैसे मेगावाॅट। हर साल नवंबर में जारी होने वाली टाॅप 500 सूची से पता लगता है कि दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर कौन सा है। साल 2020 में जारी हुई 56वीं सूची में नंबर एक पर जापान का सुपर कंप्यूटर ‘फुगाकू’ है, जिसकी क्षमता 442 पेटा फ्लाॅप्स की है। दूसरे स्थान पर अमरीका के दो सुपर कंप्यूटर है, जिसकी क्षमता क्रमशः 148.8 और 94.6 पेटा फ्लाॅप्स की है। चीन का सुपर कंप्यूटर सनवे ताएहूलाइट चौथे स्थान पर है, जिसकी क्षमता 93 पेटा फ्लाॅप्स है। दो साल पहले यह तीसरे स्थान पर था। टाॅप 100 की सूची में चीन के केवल तीन सुपर कंप्यूटर है, जबकि इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण शक्ति माना जाता है। टाॅप 500 में चीन के 212, अमरीका के 113 और जापान के 34 सुपर कंप्यूटर है। कंप्यूटरों की क्षमता के लिहाज से अमरीका के पास 668.7 पेटा फ्लाॅप्स, जापान के पास 593.7 पेटा फ्लाॅप्स और चीन के पास भी 593.7 पेटा फ्लाॅप्स क्षमता है। भारत को इस क्षेत्र में अभी मेहनत करनी होगी।


सुपर कंप्यूटर की विशेषताएंः-

  • यह एक बार में सौ से अधिक यूजर्स  को सपोर्ट कर सकता है।
  • यह भारी मात्रा में गणना को हल करने में सक्षम है, जो मानव क्षमता से परे है।
  • सुपर कंप्यूटर में एक से अधिक सीपीयू (Central Processing unit) होते है, जिसमें इंस्ट्रक्शन होते है ताकि यह इंस्ट्रक्शन की व्याख्या कर सके और अर्थमेटिक और लाॅजिकल कार्यों को जल्दी कर सके।
  • सुपर कंप्यूटर सीपीयू की अत्यधिक हाई संगणना स्पीड को स्पोर्ट करता है।
  • इनका उपयोग शुरू में राष्ट्रीय सुरक्षा, परमाणु हथियार डिजाइन और क्रिप्टोग्राफी से संबंधित एप्लीकेशन में किया गया था। लेकिन आजकल एयरोस्पेस, ऑटोमोटिव और पेट्रोलियम उद्योगों द्वारा भी किया जाता है।

सुपर कंप्यूटर के उपयोगः-

  • सुपर कंप्यूटर उन एप्लीकेशन को संभालता है, जिन्हें रियल टाइम प्रोसेसिंग(Real-Time Processing) की आवश्यकता होती हैं-
  • इनका उपयोग मौसम का पूर्वानुमान, मौसम विज्ञान, परमाणु ऊर्जा अनुसंधान, भौतिकी और रसायन विज्ञान के साथ-2 बेहद जटिल एनिमेटेड ग्राफिक्स जैसे वैज्ञानिक सिमुलेशन और अनुसंधान के लिए किया जाता है।
  • सैन्य नए कंप्यूटरों, टैंकों और हथियारों के परीक्षण के लिए सुपर कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। इनका सैनिकों और युद्धों पर प्रभाव को समझने के लिए भी उपयोग किया जाता है।
  • वैज्ञानिक परमाणु हथियारों विस्फोट के प्रभाव  के परीक्षण में भी सुपर कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।
  • हाॅलीवुड एनिमेशन के निर्माण के लिए भी सुपर कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।
Subhash Saini Changed status to publish जनवरी 9, 2021
Write your answer.
error: Content is protected !!