भारत में अंग्रेजी राज्य की प्रारंभिक अवस्था में अंग्रेजों को पराजित करने वाला भारतीय शासक कौन था?

भारत में अंग्रेजी राज्य की प्रारंभिक अवस्था में अंग्रेजों को पराजित करने वाला भारतीय शासक कौन था?
भारत में अंग्रेजी राज्य की प्रारंभिक अवस्था में अंग्रेजों को पराजित करने वाला भारतीय शासक हैदर अली था।
हैदरअली का जन्म 1722 ई. में मैसूर राज्य में बुदिकोट नामक स्थान पर हुआ।उसका पिता फतहमुहम्मद मैसूर राज्य की सेना में एक सैनिक अधिकारी था। जिस समय हैदरअली 6वर्ष का था, उसका पिता एक लङाई में मारा गया। बङा होने पर हैदरअली को भी मैसूर की सेना में नौकरी मिल गई। हैदरअली बिल्कुल निरक्षर था, किन्तु असाधारण प्रतिभा का व्यक्ति था । उसकी युद्ध-शैली एवं कुशलता से प्रभावित होकर नंदराज को पराजित कर सत्ता अपने हाथ में ले ली। राजमाता ने इस सलाह को स्वीकार कर लिया।हैदरअली ने नंदराज को परास्त कर दिया और सत्ता राजमाता को सौंपने के बजाय अपने हाथ में ले ली। जब खांडेराव ने इसका विरोध किया तो हैदरअली ने उसे भी कैद कर लिया।
डिंडुगल का फौजदार बनने के बाद हैदरअली ने अपनी शक्ति बढाना आरंभ कर दिया था। हैदराबाद के निजाम आसफखाँ की मृत्यु के बाद नासिरजंग हैदराबाद का निजाम बना था। 1750 में नासिरजंग की हत्या कर दी गई। उस समय हैदरअली अपने सैनिकों सहित हैदराबाद में था। नासिरजंग की हत्या से राज्य में अव्यवस्था फैल गयी। नासिरजंग के विरोधी उसका लगभग 3/4 कोष लेकर भागने लगे। हैदरअली ने नासिरजंग के इन विरोधियों को परास्त कर सारा कोष उनसे छीन लिया।इस प्रकार शीघ्र ही उसके पास करोङों रुपये की धनराशि हो गयी। 1776 में जब मैसूर के राजा की मृत्यु हो गयी, तब हैदरअली ने स्वयं को मैसूर का सुल्तान घोषित कर दिया।इससे पहले हैदरअली ने शासन के समस्त कार्य एवं विजय मैसूर के राजा के नाम पर की थी और उनसे कभी भी अपने आपको राजा नहीं कहा, यद्यपि व्यावहारिक दृष्टि से वही शासक था…अधिक जानकारी