प्राचीन भारतइतिहासजैन धर्म
जैन संगीतियां

जैन धर्म में दो सभाएं हुई थी जिनका विवरण इस प्रकार है।
प्रथम जैन सभा-
- समय – प्रथम जैन संगीति का आयोजन 300 ई.पू.में हुआ।
- शासनकाल – यह सभा चंद्रगुप्त मौर्य के काल में हुई थी।
- स्थान – पाटलिपुत्र में प्रथम जैन संगीति हुई।
- अध्यक्ष – यह सभा स्थूलभद्र की अध्यक्षता में हुई।
- कार्य– इसमें जैन धर्म के प्रधान भाग 12 अंगों का संपादन हुआ। प्रथम जैन सभा में जैन धर्म दिगंबर एवं श्वेतांबर दो भागों में बँट गया।
द्वितीय जैन सभा –
- समय– द्वितीय जैन संगीति का आयोजन 512 ई.में हुआ।
- स्थान-वल्लभी में द्वितीय जैन संगीति हुई थी।
- अध्यक्ष– देवर्षि क्षमाश्रमण की अध्यक्षता में हुई।
- कार्य-धर्म ग्रंथों को अंतिम रूप से संकलित कर लिपिबद्ध किया गया।
Reference : https://www.indiaolddays.com/