कम्प्यूटरप्रश्न एवं उत्तर
गूगल ने कौनसा नया क्वांटम कंप्यूटर बनाया है
Quantum Computer : गूगल का कहना है कि दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर जिस काम को करने में 10 हजार साल लेगा, उसे करने में उसकी नई चिप महज 200 सेंकड़ लेगी। गूगल ने 53-क्यूबिट के क्वांटम कंप्यूटर से ऐसी गणनाएं की जो परंपरागत कंप्यूटर नही कर सकता। इन गणनाओं को सुपर कंप्यूटर ने सही। गूगल के इस कंप्यूटर का नाम है साइकामोर। गूगल ने यह घोषणा कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के हवाले से की है, जिन्होंने इस चिप के विकास का दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह नही मान लेना चाहिए कि यह कंप्यूटर सारे काम कर देगा। इनके इस्तेमाल का क्षेत्र भी अलग हो सकता है। क्वांटम कंप्यूटरों की बात नब्बे के दशक से चल रही है, पर ऐसी मशीनें वर्ष 2011 के बाद से बनी है।
क्वांटम सुप्रीमेसी क्या है, के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे।

