रणजीतसिंह लाहौर के सूबेदार किसके द्वारा नियुक्त किये गये थे?

0

रणजीतसिंह लाहौर के सूबेदार किसके द्वारा नियुक्त किये गये थे?

Suman Changed status to publish जून 2, 2023
0
रणजीतसिंह लाहौर के सूबेदार जमानशाह द्वारा नियुक्त किये गये थे। 1793 ई. में जमानशाह अफगानिस्तान का शासक बना। उसने 1795,1796 और 1798 ई. में पंजाब तथा आसपास के क्षेत्रों में आक्रमण किये। उसका विचार भारत में अफगान राज्य का विस्तार करना था। 1798 ई. के अभियान में उसने लाहौर पर अधिकार कर लिया। इसी समय अफगानिस्तान में विद्रोह उठ खङा हुआ और उसे तत्काल वापस लौटना पङा। वापसी में उसकी 12 तोपें झेलम नदी के दलदल में फँस गयी। परंतु जमानशाह के पास इतना समय नहीं था कि वह तोपों को निकालने के लिए ठहरता। इस अवसर पर रणजीतसिंह ने तोपों को निकलवाकर उसके पास पहुँचाने का वादा किया और अपने वायदे को पूरा भी किया। जमानशाह ने प्रसन्न होकर रणजीतसिंह को राजा की उपाधि तथा लाहौर की सूबेदारी प्रदान की।
Suman Changed status to publish जून 2, 2023
Write your answer.
error: Content is protected !!