सिन्धु सभ्यता के प्रमुख स्थल, नदी, उत्खननकर्ता एवं वर्तमान स्थिति
सिन्धु सभ्यता के प्रमुख स्थल, नदी, उत्खननकर्ता एवं वर्तमान स्थिति
सिन्धु घाटी सभ्यता से संबंधित जितने भी महत्त्वपूर्ण नगर हैं। जिनके बारे में इतिहास विषय से संबंधित परिक्षाओं में पूछा जाता है। जिनके बारे में हमने यहाँ पर जानकारी प्रदान की है। यह जानकारी आपको परीक्षा में सहयोग प्रदान करेगी।
हङप्पा – हङप्पा नामक स्थल रावी नदी के तट पर वर्तमान पाकिस्तान के मोंटमोगरी जिले में स्थित है। इस स्थल के उत्खनन का कार्य 1921 ई. में दयाराम साहनी एवं माधोस्वरूप वत्स ने किया था।
मोहनजोदङों – यह स्थल सिन्धु नदी के तट पर वर्तमान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लरकाना जिले में स्थित है। इस स्थल के उत्खनन का कार्य 1922 ई. में राखलदास बनर्जी ने करवाया था।
चन्हूदङो – यह स्थल सिन्धु नदी के तट पर पर वर्तमान में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित है। इसके उत्खनन का कार्य 1931ई. में गोपाल मजुमदार ने करवाया था तथा1943 ई. में ‘मैके’ द्वारा यहाँ उत्खनन करवाया गया।
कालीबंगा – कालीबंगा घग्घर नदी के तट पर राजस्थान के हनुमानगढ जिले में स्थित है, जिसका बी.बी.लाल एवं बी.के थापर द्वारा 1953 में उत्खनन करवाया गया।
कोटदीजी – यह स्थल सिन्धु नदी के तट पर सिंध प्रांत (पाकिस्तान)के खैरपुर में स्थित है, इस स्थल की सर्वप्रथम खोज ‘धुर्ये’ ने 1935 ई. में की, जहां पर 1953 में फजल अहमद ने उत्खनन का कार्य करवाया था।
रंगपुर – यह स्थल मादर नामक नदी के तट पर स्थित गुजरात के काठियावाङ जिले में स्थित है, जिसके उत्खनन का कार्य रंगनाथ राव ने 1953-54 में करवाया था।
रोपङ – रोपङ नामक स्थल सतलज नदी के तट पर पंजाब के रोपङ जिले में स्थित है,1950 में इसकी खोज ‘बी.बी.लाल’ ने की थी। जिसके उत्खनन का कार्य 1953-56 में यज्ञदत्त शर्मा ने करवाया था।
लोथल – लोथल भोगवा नदी के तट पर गुजरात के अहमदाबाद जिले में स्थित है। जिसके उत्खनन का कार्य 1955-1962 में रंगनाथ राव ने करवाया था।
आलमगीरपुर – यह स्थल हिन्डन नदी के तट पर वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्थित है, जिसके उत्खनन का कार्य 1958 ई. में यज्ञदत्त शर्मा ने करवाया था।
सुतकांगेडोर – यह स्थल दाश्क नदी के तट पर वर्तमान में पाकिस्तान के मकरान में समुद्र तट के किनारे स्थित है। यहाँ पर उत्खनन का कार्य 1927 तथा 1962ई. में ऑरेज स्टाइल तथा जॉर्ज डेल्स ने करवाया था।
बनावली – बनावली रंगोई नदी के तट पर स्थित वर्तमान में हरियाणा के हिसार जिले में स्थित है। यहां के उत्खनन का कार्य 1974 ई. में रवीन्द्र सिंह विष्ट ने करवाया था।
धौलावीरा – यह वर्तमान में गुजरात के कच्छ जिले में स्थित है, यहाँ पर उत्खनन का कार्य 1990-91 ई. में रवीन्द्र सिंह विष्ट ने करवाया था।
