इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत
प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल लोथल
गुजरात के अहमदाबाद जिले में स्थित इस स्थान से सैन्धव सभ्यता के अवशेष मिलते है। भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा किये गये उत्खनन में यहाँ से चबूतरा, रक्षाभित्ति, सड़कों, भवनों नालियों तथा ईटों के अवशेष प्राप्त होते हैं। इनसे पता चलता है कि यहाँ के निवासी बाढ़ से अपनी रक्षा के लिये ऊँचे टीलों पर बस्तियाँ बनाते थे। भवनों से स्नानगृह तथा नालियों के भी अवशेष मिलते है।
सिंधु घाटी सभ्यता का प्रमुख बंदरगाह लोथल
जहाजों की गोदी मिली है जिससे सूचित होता है कि इस नगर का व्यापारिक महत्व था और यहाँ से समुद्री व्यापार जहाजों द्वारा किया जाता है। लोथल तथा रंगपुर के उत्खनन से सैन्धव सभ्यता के विस्तार पर प्रकाश पड़ता है।
References : 1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव
India Old Days : Search